मध्यप्रदेश की अधिकतर मंडियों में ई मंडी योजना लागू की गई। योजना का लाभ लेने के लिए ई मंडी के लिए ऑनलाइन प्रवेश पर्ची (e Mandi Admission slip) कैसे बनाएं। जानिए…
e Mandi Admission slip | मध्यप्रदेश की विभिन्न में अब अप्रैल से ई मंडी योजना लागू कर दी गई है। इस योजना से किसानों को उनकी फसल का बेहतर भाव मिल सकेगा। ई मंडी योजना का लाभ कोई भी किसान ले सकता है।
प्रदेश के किसानों के लिए ई-मंडी प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में इंतजार नहीं करना होगा। इस सुविधा के शुरू होने से किसान घर बैठे अपनी फसल बेच सकेंगे।
प्रदेश की कई जिलों की मंडियों में कृषि विपणन मंडी बोर्ड प्रदेश में ई मंडी योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसान अपनी फसल को घर से नीलाम कर अच्छा भाव प्राप्त कर सकते है। e Mandi Admission slip
योजना के अंतर्गत गेंहू सोयाबीन सहित अन्य फसलों की बिक्री की जा सकेगी। आइए आर्टिकल में जानते है ई मंडी योजना में ऑनलाइन प्रवेश पर्ची कैसे बनवाएं ? यह योजना किसानों के लिए किस तरह काम रहेगी, आइए जानते है सबकुछ…
ई मंडी योजना में किन फसलों को बेचा जा सकेगा?
शामगढ़ मंडी सचिव पर्वत सिंह यादव का कहना है कि कृषि विपणन बोर्ड ने अप्रैल से ई मंडी योजना लागू करने की घोषणा की है। ई मंडी योजना के अंतर्गत सोयाबीन, चना, मूंग, उड़द, गेहूं, धनिया, रायड़ा सहित अन्य उपज की खरीदी होगी। e Mandi Admission slip
किस तरह काम करेगी ई मंडी योजना ?
शामगढ़ मंडी सचिव पर्वत सिंह यादव ने आगे बताया की, मंडी गेट से लेकर नीलामी तक की प्रक्रिया ई मंडी योजना से होगी। इस योजना के तहत मंडी गेट पर प्रवेश करते ही किसानों को पर्ची बनवाना जरूरी होगा। e Mandi Admission slip
प्रवेश पर्ची बनने के बाद ही किसानों की उपज की नीलामी हो पाएगी। प्रवेश पर्ची के लिए मोबाइल नंबर होना जरूरी है। किसान अपने एंड्रॉयड मोबाइल से भी ई मंडी एप से घर बैठे प्रवेश पर्ची बना सकते हैं।
मंडियों के सभी अधिकारियों एवं तुलावटी सहित अभी कर्मचारियों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मंडी प्रवेश में कर्मचारियों द्वारा पीओएस मशीन में ऑनलाइन प्रवेश पर्ची का नंबर दर्ज करने के लिए शुरू करेगा।
उपज की बोली में उच्चतम भाव से संतुष्ट होने पर ही उपज बेच सकते है। इसके बाद भाव एवं करता फॉर्म का नाम एवं नंबर दर्ज कर सुरक्षित कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन अनुबंध जारी करने के बाद एक पर्ची किसान और एक पर्ची क्रेटा कम को दी जाएगी इस प्रकार ई तौल और ई भुगतान पत्रक भी जारी होगा। इसमें खरीदी करने वाले व्यापारी या फार्म ई मंडी ऐप्स पर लोगिन करने पर ऑनलाइन अनुबंध तौल की जानकारी देखी जा सकती हैं। e Mandi Admission slip
यहां से डाउनलोड कर सकेंगे ई मंडी एप
ई मंडी योजना को सुगम तरीके से संचालित करने के लिए कृषि विपणन मंडी बोर्ड ने ई मंडी ऐप जारी किया है। इस एप को किसान प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा यहां क्लिक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.e_mandi_app कर भी डाउनलोड कर सकते है। e Mandi Admission slip
किसान भाई व्हाट्सएप या अन्य जगहों से नकली ई मंडी एप डाउनलोड करने से बचे। ध्यान ना देने पर आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। बता दें की, हाल ही में व्हाट्सएप पर “पीएम लाभार्थी सूची” के नाम पार किसानों के साथ फ्रॉड हो रहा था।
इन तरह बना सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश पर्ची
किसान बंधुओं, अब मण्डी में प्रवेश पर्ची बनवाने हेतु लम्बी कतार से बचे e-Mandi ऐप के माध्यम से स्वयं प्रवेश पर्ची प्राप्त करें। e Mandi Admission slip
कृषि उपज मण्डी समिति, बदनावर के मुताबिक, सर्वप्रथम अपने एंड्राइड मोबाईल में गूगल प्लेस्टोर से मण्डी बोर्ड भोपाल का e-Mandi ऐप इंस्टाल करें।
कृषक भाई इस ऐप में कृषक पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करें। इस हेतु अपना न्यूनतम आवश्यक विवरण स्वयं भरें।
किसान लॉगिन में जाकर बदनावर मण्डी का चयन कर अपनी फसल विवरण दर्ज कर प्रवेश पर्ची स्वयं अपने मोबाईल में ही प्राप्त करें।
प्रवेश पर्ची का स्क्रीन शॉट POS मशीन संचालनकर्ता कर्मचारी को नीलाम के समय दिखावें। e Mandi Admission slip
इसी के साथ मण्डी प्रांगण में भी e-Mandi प्रवेश पर्ची सुविधा उपलब्ध है। कृषक बंधु यहाँ से भी अपनी प्रवेश पर्ची प्राप्त कर सकते है।
इस तरह लॉग-इन करने के बाद आप जब भी मण्डी में फसल विक्रय करने आवें तो मात्र किसान विवरण ही दर्ज करना होगा। इससे आपको लम्बी कतार, समय श्रम की बचत होगी।
अतः कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि मण्डी बोर्डe Mandi Admission slip एप का अधिक से अधिक लाभ उठावें।
उपज नीलामी के समय ऑनलाइन प्रवेश पर्ची दिखानी होगी
मोबाईल गूगल प्ले स्टोर से ई-मण्डी एप डाउनलोड कर उसमें अपना पंजीयन करके प्रवेश पर्ची स्वयं बना सकते है। e Mandi Admission slip
उपरोक्त मोबाईल एप को डाउनलोड करने के पश्चात किसान पंजीयन में जाकर अपना पंजीयन करें तथा किसान लॉगिन पर जाकर मण्डी का चयन कर अपनी प्रवेश पर्ची स्वयं जारी कर सकते है।
उपज की नीलामी के समय किसानों को ऑनलाइन प्रवेश पर्ची बताना होगा। दिनांक 2 अप्रैल से अनाज मंडी में नीलामी के लिए ऑनलाइन प्रवेश पर्ची अनिवार्य कर दी गई है, बिना प्रवेश पर्ची के नीलम नहीं होगा। e Mandi Admission slip
क्या है ई मंडी योजना ?
एमपी की कई मंडियों में किसानों को उपज खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कृषि विपणन बोर्ड द्वारा ई मंडी योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना को इसी माह अप्रैल से लागू किया जाएगा। e Mandi Admission slip
योजना के लागू होने से किसानों को फायदा मिलेगा। बता दें की, मंडी में खरीदी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और सम व्यापार को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की जा रही है। इससे घर बैठे ही नीलाम कार्य किया जा सकेगा।