इस लेख में आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने यूट्यूब पर एक तगड़ी कमाई देने वाली फसल की जानकारी लेकर आज अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं-
किसान का परिचय
हर किसान यही चाहता है कि वह ऐसी फसल लगाएं जो कम जमीन में अधिक उत्पादन और ज्यादा मुनाफा दे। लागत भी कम आये। जिसके लिए हम समय-समय पर किसानों की सफलता की कहानी आपके लिए लेकर आते हैं। ताकि अन्य किसान भी उनसे प्रेरित होकर, उन्ही की तरह आगे बढ़ सके, जैसे कि आज किसान रामनरेश लोधी की बात कर रहे हैं। यह रायबरेली जनपद के रहने वाले हैं। किसान डेढ़ बीघा की जमीन से एक लाख की कमाई कर रहे हैं। क्योंकि जो फसल वह लगाते हैं वह 50 से ₹60000 प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकती है। इस तरह यह एक खेत से सोना उगलने वाली फसल की तरह काम कर रही है।
किसान ने बताया कि पहले वह धान, गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करते थे। लेकिन जब उन्हें यूट्यूब पर इस फसल की जानकारी मिली तब से उनकी किस्मत ही चमक गई है।
कौन-सी फसल लगाते हैं किसान
इतने कम जमीन से लाखों कम मुनाफा और लागत भी कम है। जी हां आपको बता दे की डेढ़ बीघा की जमीन से वह एक लाख से अधिक कमाते हैं। लेकिन लागत 15 से ₹20000 ही आती है। इस तरह देख सकते हैं लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा हो रहा है। तब सब किसानों के मन में अभी ऐसा सवाल होगा कि आखिर वह कौन सी फसल लगा रहे तो आपको बता दे कि वह काहू की खेती करते हैं। काहू की मांग आयुर्वेदिक औषधियां बनाने वाली कंपनियां करती हैं। काहू के बीज सफेद रंग के होते हैं जो कि जीरा की तरह छोटे होते हैं।
काहू की खेती के लिए किसानों को किसी बहुत ज्यादा अलग मिट्टी की जरूरत नहीं है। खेत में बस जल निकासी की बढ़िया व्यवस्था हो। पानी रुकना नहीं चाहिए और पीएच मान सामान्य हो तो काहू की खेती कर सकते हैं। अधिक उत्पादन के लिए बुवाई से पहले गोबर खाद दें। काहु की फसल करीब 120 दिन में तुड़ाई के लिए तैयार होती है। बीजों को तोड़ने के बाद धूप में सुखाते हैं। डेढ़ बीघा की जमीन में काहू की खेती करते हैं, तो दो से ढाई क्विंटल उत्पादन मिलता है। लेकिन इसके लिए उचित देख-रेख की आवश्यकता 1 एकड़ में कहाँ की खेती करने के लिए ढाई सौ ग्राम बीज लगता है।

काहू का इस्तेमाल
काहू के पत्तों का इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं। इसकी सब्जी भी बनाई जाती है, तथा इसके बीज और तेल का इस्तेमाल यूनानी चिकित्सा में प्रमुख रूप से किया जाता है। कई तरह की बीमारियों का इससे इलाज होता है। जैसे कि सिर दर्द, नींद ना आना, बुखार, अस्थमा, तनाव जैसी बीमारियों का इलाज इसके बीजों से किया जाता है। काहू के पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए काम आते हैं। इसका इस्तेमाल बालों को मजबूत करने के लिए भी करते हैं। इस तरह यह औषधि गुना से भरा हुआ है।