अगर नीलगाय से परेशान है तो चलिए आपको बताते हैं किसान ने क्या जुगाड़ लगाकर नीलगाय से अपनी फसल को बचा लिया है और उससे कमाई भी हो रही-
नीलगाय की बढ़ती समस्या
खेती-किसानी में छूटा-जंगली जानवरों की समस्या बहुत ज्यादा आती है। जिसमें कुछ सालों से नीलगाय किसानों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। जिसके लिए किसान समय-समय पर कई तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं। इसके बारे में हम आपको बताते भी रहते हैं। जिसमें आज बात कर रहे हैं पलामू जिले के किसान की जिनका नाम तारकेश्वर सिंह है। वह कई सालों से पारंपरिक फसलों की खेती करते आ रहे हैं।
उन्हें पानी की समस्या भी झेलनी पड़ती है। लेकिन कुछ सालों से नीलगाय का आतंक भी बढ़ गया है। जिसके वजह से किसान बहुत परेशान था। लेकिन अब उन्हें एक ऐसा उपाय मिल गया है कि उससे कमाई भी हो रही है, सेहत भी बन रही है और नीलगाय भी खेत में नहीं आती है।
खेतों के किनारे लगाई गजब की फसल
नीलगाय को खेतों से दूर रखने के लिए, फसल को बचाने के लिए किसान ने गजब का जुगाड़ निकाला है। दरअसल, किसान ने खेतों के किनारो पर सूरजमुखी की फसल लगा दी है। यह विचार उनके मन में आया और उन्होंने इसे कर दिखाया। अब इससे उन्हें फायदा हो रहा है। वह कहते हैं कि सूरजमुखी का तेल सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए इसकी खेती में उन्हें मुनाफा भी है। इसकी बिक्री करके अच्छी कमाई की जा सकती है। चलिए आपको बताते हैं इससे नीलगाय खेतों से दूर कैसे रहती है।
नीलगाय खेतों में अब क्यों नहीं आती?
नीलगाय को भगाने के लिए किसान ने उन्हें किसी तरह से परेशान नहीं किया है। बल्कि सूरजमुखी की फसल लगा दी है। सूरजमुखी के फूल सुंदर और बड़े होते हैं। जिनसे निकलने वाले सुगंध के कारण, महक के कारण खेतों में नीलगाय नहीं आती है। जिससे उन्हें रात दिन अपनी फसल की तकवारी नहीं करनी पड़ती है। बीच में वह दूसरी फसले लगाते हैं लेकिन किनारो में सूरजमुखी लगा देते हैं। इससे किसान को अलग से कोई खर्चा नहीं आता है। जितनी लागत आती है उससे ज्यादा फायदा और कमाई हो रहे है।