Kisan News : गेहूं के खेत से मिलो दूर भागेगी नीलगाय। खेत में नीलगाय के फसलों को बर्बाद करने के बारे में बहुत ज्यादा सुनाई देता हैं। नीलगाय फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है जिसके चलते किसानों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे में कई किसानों को नीलगाय को खेत से भगाने के बारे में जानकारी नहीं होती है कि इनको कैसे खेत से भगाना है। जिसके चलते किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
नीलगाय अपने पैरों से फसल को कुचलकर पूरी तरह से बर्बाद कर देती है इतना ही नहीं रौंदकर और खाकर भी बर्बाद कर देती है। आज हम आपको नीलगाय को खेत से भगाने के कुछ आसान नुस्खे बताएंगे जिनको अपना करके आप फसलों को नीलगाय से बचा सकते हैं।
अंडे का उपाय
नीलगाय को खेत से भगाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती बल्कि आप बहुत ही कम पैसों में नीलगाय को खेत से मिलो दूर भगा सकते हैं इसके लिए आपको सबसे पहले एक आप उपाय आजमा सकते हैं जो की अंडे का उपाय है आपको इसके लिए 15 अंडे और 25 ग्राम वाशिंग पाउडर लेना होगा जिसको 25 लीटर पानी में मिलाकर के अच्छे से घोल तैयार कर ले इसके बाद इसको फसल में स्प्रे कर दे इससे नीलगाय गेहूं की फसल से कोसों दूर भाग जाएगी।
रासायनिक दवाइयां का इस्तेमाल
नीलगाय को खेत से भगाने के लिए अंडे के अलावा एक और उपाय है जो की रासायनिक दवाइयां है इसके लिए आपको बाजार से रासायनिक दवाई लाना होगा और इसको खेत में स्प्रे करना होगा जिससे कि फसल से नीलगाय कोसों दूर भाग जाए।
गोमूत्र का उपाय
खेत के आसपास गोमूत्र का छिड़काव कर दे जिससे फसल के आसपास नीलगाय नहीं भटकेगी क्योंकि नीलगाय को गोमूत्र की गंध बर्दाश्त नहीं होती है जिसके चलते वह खेत के आसपास भी नहीं भटकती है।
लहसुन का उपाय
खेत के आसपास लहसुन को बारीक पीसकर उसको पानी में मिलाकर के खेत के आसपास छिड़काव कर दें जिससे आसपास नहीं आएगी ऐसा इसलिए क्योंकि नीलगाय को लहसुन की गंध बर्दाश्त नहीं हो पाती है जिसके चलते वह खेत के आसपास नहीं आती है।
वाशिंग पाउडर का घोल
वाशिंग पाउडर का घोल बनाकर के खेत के आसपास स्प्रे कर देना चाहिए। जिससे कि खेत के आसपास नीलगाय ना आए। वाशिंग पाउडर के गोल की गंध नीलगाय से बर्दाश्त नहीं हो पाती है। जिसके चलते फसल के आसपास नीलगाय नहीं आती है।