गेहूं के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सरकार की कई कोशिशों के बाद भी गेहूं के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं गेहूं की कीमतों में वृद्धि की वजह से अब इसका पूरा असर आटे के दामों पर भी देखने को मिल रहा है। गेहूं के दामों में इस बार बहुत बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है गेहूं के दाम आने वाली नई फसल तक इसी तरह बने रहेंगे। आइए गेहूं के ताजा दामों के बारे में जानते है।
गेहूं के दामों में वृद्धि
गेहूं के दामों में दिसंबर महीने की शुरुआत से तेजी देखने को मिल रही है। इस समय गेहूं के दाम बहुत ज्यादा चल रहे हैं। गेहूं के दामों को कंट्रोल में लाने के लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए गए लेकिन इसके बाद भी गेहूं के दाम कंट्रोल नहीं हो पाए हैं। गेहूं के बढ़ते दामों से किसानों को तो लाभ हो रहा है लेकिन आम जनता की रोटी लगातार महंगी होती जा रही है। किसानों के लिए जहां फायदा है वही आम जनता के लिए यह नुकसान है।
MSP से ऊपर चल रहे गेहूं के भाव
गेहूं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं गेहूं के दामों में लगातार इतनी ज्यादा वृद्धि देखने को मिल रही है जो कि अब MSP से भी ऊपर जा पहुंची है। गेहूं की लगातार बढ़ती कीमतों का असर गेहूं के उत्पादन पर पढ़ सकता है। गेहूं के दाम फिलहाल MSP से ऊपर चल रहे हैं। इसका फायदा पूरी तरह से किसानों को मिल रहा है। गेहूं के दाम कई जगहों पर लगभग ₹4000 प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहे हैं। वही MSP रेट सरकार की तरफ से 2275 रुपए घोषित किया गया था। गेहूं के दाम इससे भी ऊपर देखने को मिल रहे हैं।