धान की ये किस्म बंपर उत्पादन देने वाली होती है इसकी खेती में ज्यादा दिन नहीं लगते है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में जानते है।
जून में करें धान की इस किस्म की खेती
जून के महीने में धान की खेती के लिए ये किस्म बहुत लाभकारी और उपयुक्त मानी जाती है इसकी खेती से न केवल ज्यादा पैदावार मिलती है बल्कि ये मार्केट में भी बहुत डिमांडिंग होती है क्योकि इस धान का चावल स्वाद में अच्छा होता है इसलिए लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है हम बात कर रहे है धान की नाटी मंसूरी किस्म की खेती की ये धान की एक लोकप्रिय किस्म है ये किस्म धान की अन्य किस्मों की तुलना में अधिक पैदावार देती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की नाटी मंसूरी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की नाटी मंसूरी किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली चिकनी मिट्टी या चिकनी दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और खेत की मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के बाद धान की नाटी मंसूरी किस्म की फसल करीब 150 से 160 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप धान की नाटी मंसूरी किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उत्पादन देखने को मिलेगा एक हेक्टेयर में धान की नाटी मंसूरी किस्म की खेती करने से करीब 60 से 70 क्विंटल तक का उत्पादन होता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये धान की उच्च गुणवत्ता और उपज वाली किस्म है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए। जिससे बहुत मुनाफा होता है।