धान की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, धान की एक बेहतरीन किस्म पर सरकार देगी सब्सिडी, दिल खोलकर कमाई होगी, साथ-ही-साथ मिलेगी आर्थिक मदद भी-
धान की खेती के लिए अच्छी किस्म का चयन
धान की खेती में किसानों को अच्छी आमदनी होती है, लेकिन अगर अच्छी किस्म का चुनाव करते हैं तो आमदनी बढ़ सकती है, उत्पादन भी ज्यादा हो सकता है, जिसमें सरकार किसानों को किस्म के चयन में मदद भी करती है, जिसमें आज बात कर रहे हैं एक राज्य सरकार की, जहा धान की एक बेहतरीन किस्म लगाने पर ₹4000 की सब्सिडी मिल सकती है। दरअसल बिहार सरकार किसानों को धान की खेती के लिए सब्सिडी देने जा रही है, तो चलिए आपको बताते हैं इस किस्म के बारे में-

धान की इस किस्म के लिए मिलेगी सब्सिडी
बिहार राज्य सरकार की ओर से धान की मर्चा किस्म के लिए सब्सिडी दी जाएगी. मर्चा धान अपने स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर है. इसे 2023 में जीआई टैग भी मिला है, जिसके बाद इसकी मांग दोगुनी हो गई है. मर्चा धान चूड़ा बनाने के लिए भी मशहूर है, जिसके कारण जूड़ा बनाने वाली कंपनियां भी इसे खरीद सकती हैं. जीआई टैग मिलने के बाद मर्चा धान को एक खास भौगोलिक पहचान मिल गई है. इसीलिए सरकार किसानों को इस धान की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है. आइए आपको बताते हैं कि अनुदान के लिए सरकार की क्या योजना है.
अनुदान का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास है
मर्चा धान की खेती के लिए उन्हें अनुदान दिया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इसकी ओर आकर्षित होंगे, जिसमें कृषि विभाग के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय ने राज्य सरकार को अनुदान का प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद किसानों को जल्द ही अनुदान मिल सकता है. इसमें बताया जा रहा है कि एक किसान को ₹4000 तक का अनुदान मिलेगा जिससे मर्चा धान की खेती का रकबा भी बढ़ सकता है।
आपको बता दें कि पहले की तुलना में अब ज्यादा मर्चा धान की खेती ज्यादा हो रही है। 2025 में 2000 से ज्यादा किसान 1000 एकड़ में मर्चा धान लगा चुके हैं ऐसे में सरकार इन किसानों को आर्थिक मदद तो देगी लेकिन राज्य सरकार की अनुमति के बाद।