धान-गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए तथा पशुपालकों के लिए सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं तो चलिए जानते हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के किसानों और पशुपालकों को क्या-क्या लाभ दिया जाएगा-
गेहूं की एमएसपी
इस साल गेहूं की खेती का रकबा बढ़ा है। जिससे उत्पादन अधिक होगा और किसानों को गेहूं की अच्छी कीमत भी मिलेगी। जिसमें आपको बता दे की मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा गेहूं की खेती करने वाले किसानों को केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक कीमत मिलेगी। जी हां आपको बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की एमएसपी 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। लेकिन मध्य प्रदेश के किसानों को ₹2600 प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। यह राशि अगले साल 2700 रु हो सकती है।
धान के किसानों को ₹2000 प्रति हेक्टेयर
धान की खेती करने वाले किसानों को भी मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी दी है। आपको बता दे की धान के उत्पादक किसानों को सरकार की तरफ से ₹2000 प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह लाभ किसानों को इसी महीने से मिलेगा। यानी कि ज्यादा इंतजार करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसान धान की खेती करते हैं तो उन्हें यह प्रोत्साहन राशि जरूर मिलेगी।
पशुपालकों को भी मिलेगा लाभ
गौ-शाला बनाने और गाय के चारा के लिए भी सरकार प्रबंध कर रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि शासकीय स्तर पर गौशालाएं बनेंगे और उनकी देखरेख के लिए प्रतिदिन ₹40 दिए जाएंगे। वहीं अगर अपने घर में कोई गाय का पालन करता है, जिसमें एक पशुपालक 10 से अधिक गोवंश का पालन करता है तो सरकार उसे भी अनुदान देगी तो पशुपालकों को भी यहां पर आर्थिक मदद देने की सरकार ने घोषणा की है।