नीलगाय जैसे जंगली जानवरों से फसल को बचाना चाहते हैं तो चलिए बताते हैं 10वीं पास युवा ने किसानों के लिए क्या तगड़ा आविष्कार किया है, जो कि सस्ते में किसानों की मदद करेगा-
जंगली जानवरों की समस्या
किसानों के सामने जंगली जानवर एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। जिसमें नीलगाय किसानों के लिए बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है, यह फसल को खाती है और रौंदकर पूरी तरह से रातों-रात तबाह कर देती है। जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान है। बड़ी मेहनत और लागत के साथ फसल खड़ी करते ,हैं और यह छुट्टा जंगली जानवर वह बर्बाद कर देते हैं। जिसमें आपको बता दे की शिवालिक पहाड़ी के पास सहारनपुर का क्षेत्र जंगली जानवर से बहुत ज्यादा परेशान है। वहां के किसान अपनी फसल को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं।
ऐसे में किसानों की समस्या को देखते हुए उनके साथ परेशानी को समझते हुए बृजेश आर्य ने एक कमाल की मशीन बना दी है। जिससे जंगली इस जानवरों को भगाया जा सकता है, और किसान अपने घर पर चैन की नींद सो सकते हैं। उन्हें खेत की तकवारी नहीं करनी पड़ेगी।
जंगली जानवर भगाने की मशीन
अगर आपने जंगली जानवर भगाने वाली झटका मशीन का नाम सुना है तो आपको बता दे की बृजेश आर्य ने भी यह मशीन खुद बना दी है। जिससे किसानों को यह मशीन सस्ती पड़ेगी। बृजेश दसवीं पास है, लेकिन उन्हें इस काम का अच्छा तजुर्बा हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से उन्हें बहुत ज्यादा लगाव है, और किसी भी मशीन को देखकर वह दोबारा खुद बना सकते हैं। जिससे उन्होंने झटका मशीन भी बना दिया, जो कि बिजली और बैटरी से भी चलती है। जिससे लगातार बिना रुके काम करती है।
यह मशीन किसी कंपनी की अगर किसान लेते हैं तो महंगी पड़ती है। लेकिन बृजेश उसे सस्ते में उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे आसपास के साथ-साथ दूर-दूर के किसान ऑनलाइन भी उनसे यह मशीन खरीद रहे हैं। जिससे लागत कम हो रही है।
मशीन की कीमत और इस्तेमाल का तरीका
झटका मशीन का इस्तेमाल करना आसान है। कई किसान इसका इस्तेमाल कर भी रहे। इस मशीन को तार के साथ जोड़ा जाता है। अगर जंगली जानवर खेतों में घुसने का प्रयास करते हैं तो तार से उन्हें झटका लगता है। जिससे वह भाग जाते हैं। इससे उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होता। लेकिन झटका लगने की वजह से वह डर जाते हैं, और दोबारा उसे खेत में नहीं आते। अगर आपको यह मशीन पसंद है तो इसकी कीमत 2500 से ₹4000, उसकी क्षमता के अनुसार रखी गई है। सहारनपुर के युवा बृजेश आर्य से इस मशीन के लिए किसान भाई संपर्क कर सकते हैं।