Kisan News : पशुपालक गाय, भैंस पालने से पहले कई बातों का ध्यान नहीं रखते हैं जिसकी वजह से उनको कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं। आप भी गाय या भैंस खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इन 10 बातों का खास ध्यान रखना होगा ताकि आपको आगे चलकर किसी प्रकार का कोई नुकसान न झेलना पड़े। आइए अब हम आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का खास ध्यान रखना होता है।
पशु की नस्ल जाँच
गाय हो या भैंस इसको खरीदने से पहले आपको उसकी नस्ल के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है ऐसा इसीलिए क्योंकि इसके जरिए ही आपको दूध उत्पादन की क्षमता और जीवनकाल का सही ज्ञान हो पाता है। अगर आप सही नस्ल का चुनाव करते हैं तब आपको ऐसे में उसकी जलवायु, अनुकूलता और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी खास ध्यान देना होगा।
स्वास्थ्य की जांच
पशु गाय हो या भैंस आपको इसको खरीदने से पूर्व इसके स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सक से इसके संबंध पूरी जानकारी लेनी चाहिए और पता कर लेना चाहिए कि पशु किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित तो नहीं है। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
दूध देने की क्षमता
गाय भैंस कि सबसे बड़ी खासियत होती है उसकी दूध देने की क्षमता। आपको पशु खरीदने से पहले इसके 6 महीने पहले के दूध देने के उत्पादन क्षमता के बारे में पता कर लेना चाहिए।
पशु की उम्र
आपको पशु खरीदने से पहले उसकी उम्र पर खास ध्यान रखना होगा क्योंकि उम्र ही स्वास्थ्य के साथ उत्पादकता पर भी प्रभाव डालता है। आपको बूढ़े पशु खरीदने से बचना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना है की सबसे सही पशु की उम्र 3 से 6 साल होती है क्योंकि इसी समय वह अच्छे दूध का उत्पादन देती हैं।
पशु की प्रजनन क्षमता
गाय या फिर भैंस खरीदने से पहले आपको इसकी प्रजनन क्षमता के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। इससे उत्पादन की क्षमता बहुत हद तक प्रभावित होती है। आपको इसे खरीदने से पहले पिछले एक से दो साल में स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया होना चाहिए तभी आपको इस पशु को खरीदना चाहिए।
पशु की खुराक
पशु की खुराक उसके स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। पशु खरीदने से पहले आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि किस प्रकार के आहार पर पशु का पालन हुआ है।
वातावरण और अनुकूलता
पशु खरीदने से पहले आपको क्षेत्र की जलवायु के अनुसार अनुकूल है या नहीं इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको केवल वही पशु खरीदना चाहिए जो स्थानीय वातावरण के हिसाब से सही नस्ल हो जिससे कि पशु का स्वास्थ्य है और उत्पादकता सही बनी रहे।
पशु का व्यवहार
पशु को खरीदने से पहले आपको उसके व्यवहार पर खास ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर पशु आक्रामक और चिड़चिड़ा होता है तो उसकी पालन बेहद कठिन माना जाता है।अगर गाय या भैंस शांत स्वभाव की है तभी आपको इसको खरीदना चाहिए। इससे दूध निकालने में और भी आसानी होती है।
दूध की गुणवत्ता की जांच
पशु खरीदने से पहले आपको इसके दूध की गुणवत्ता की जांच के बारे में जानकारी होनी चाहिए आपको इसके दूध की गुणवत्ता का परीक्षण करवाना बहुत जरूरी होता है। अगर दूध में फैट कंटेंट SNF और बाकी पोषक तत्वों की सही मात्रा नहीं होती है तो बाजार में दूध का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। इसलिए आपको इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विक्रेता की विश्वसनीयता
गाय भैंस को खरीदते समय आपको इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप जिस विक्रेता से गाय भैंस खरीद रहे हैं वह भरोसे के लायक है भी या नहीं। आपको इसके आसपास के स्थानीय किसानों या पशुपालकों से जानकारी लेनी चाहिए उसके बाद ही पशु खरीदना चाहिए।