किसान अगर निशुल्क तारबंदी करवाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं योजना के बारे में-
किसान जंगली जानवरों से परेशान
जंगली जानवर जैसे कि नीलगाय, जंगली सूअर, छुट्टा जानवर, बंदर लगातार किसानों को परेशान कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह खेतों की तरफ आ रहे हैं। जिससे किसानों को बड़ी समस्याएं खड़ी होती है। एक रात में यह पूरी फसल बर्बाद कर देते हैं। जितना खाते हैं, उतना ही दबा के गिरा देते हैं। फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। किसानों के महीना की मेहनत मिट्टी में मिल जाती है। यही सब देखते हुए कृषि विभाग किसानों की मदद करने जा रही है।
चलिए आपको बता देते हैं किन किसानों को फ्री में यह सुविधा दी जा रही है कि वह अपने खेतों में तारबंदी करवा सकें। क्योंकि तारबंदी एक बढ़िया विकल्प है। इससे जंगली जानवरों की समस्या समाप्त हो जाएगी।
निशुल्क तारबंदी
तारबंदी जंगली जानवरों से छुटकारा पाने का अच्छा विकल्प है। लेकिन इसमें खर्च आता है। जिससे सभी किसान इसे नहीं लगा पाते हैं। लेकिन उन्हें खेती-बाड़ी छोड़ने की जरूरत नहीं है। आपको बता दे की अल्मोड़ा कृषि विभाग द्वारा निशुल्क तार लगाए जा रहा है। इस योजना का नाम है सोलर चैनलिंग फेंसिंग जिसके तहत किसानों को बिना किसी खर्च के तारबंदी का लाभ मिल जाएगा। इसमें करीब 31 गायों का चयन शुरुआत में होगा। जिससे किसानों को बड़े फायदे होने वाले। क्योंकि इन किसानों को जंगली जानवरों से बहुत ज्यादा समस्याएं आ रही है।
यहां करें आवेदन
अगर आप तारबंदी करने के लिए इच्छुक है, और अल्मोड़ा के अंतर्गत आते हैं। तो आपको बता दे की अल्मोड़ा कृषि विभाग में आवेदन कर सकते हैं। सरकार लगातार किसानों को इसके लिए जागरुक कर रही है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि दो हेक्टेयर तक तारबंदी होती है। जिससे एक साथ 15-20 किसानों को लाभ हो जाता है, और जंगली जानवरों की उन्हें चिंता नहीं रहेगी ,आराम से चैन की नींद घर पर सो सकते हैं।