भारत का गाय का गोबर अमेरिका जैसे अन्य बड़े देशो में बहुत ज्यादा मांग है, जिससे करोड़ों का व्यापार चल रहा है। चलिए जानते हैं गाय के गोबर में खासियत क्या है-
गाय के गोबर की खासियत
गाय का गोबर कई कई कामों में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। गाय के गोबर का इस्तेमाल पुराने जमाने से भारत देश में होता आ रहा है। जिसमें जमीन लीपने के साथ-साथ खेती और गाय के गोबर से कई तरह के प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं। जिसमें आपको बता दे कि हमारे देश से कुछ देशों में गाय का गोबर निर्यात किया जा रहा है। गाय का गोबर खाद के रूप में अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पौधे की वृद्धि होती है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस के साथ-साथ पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जिससे मिट्टी की संरचना में सुधार होता है, मिट्टी में जल धारण करने की क्षमता बढ़ती है, सूक्ष्म जीवों की गतिविधि बढ़ती है, जैविक तरीके से अच्छा उत्पादन लेने के लिए गाय का पुराना गोबर इस्तेमाल किया जा रहा है।
गाय के गोबर का कारोबार
हमारे भारत देश से कई तरह की चीज दूसरे देशों में निर्यात की जाती है। जिसमें गोबर से भी बड़ा व्यापार किया जा रहा है। देसी गाय का गोबर डिमांड में बना हुआ है। साल 2024 में 400 करोड रुपए की कमाई गाय के गोबर और उससे बने उत्पादों से की गई है। वहीं 2023 में 125 करोड रुपए का ताजा गोबर निर्यात किया गया था। इस तरह आप देख सकते हैं समय के साथ गोबर की डिमांड बढ़ रही है।
2023 में 386 करोड रुपए का गोबर भी बेचा गया था। जिसमें गाय के गोबर से बनी खाद और अन्य प्रोडक्ट शामिल थे। इस तरह आप देख सकते हैं गाय का गोबर की कितनी ज्यादा मांग है, बस सही जगह पर आपको इसकी कीमत लगानी है।

भारत से इन 10 देश में जाता है गोबर
हमारे देश में देसी गाय का पालन करना आसान है। इस तरीके की जलवायु है कि बड़े आसानी से गाय का पालन किया जा सकता है। लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां पर गाय का पालन ही नहीं किया जाता है। लेकिन गाय के गोबर की खासियत को देखते हुए आयात कर रहे हैं। जिसमें आपको बता दे की सबसे पहले नंबर पर अमेरिका का नाम आता है, जो की सबसे ज्यादा गाय का गोबर खरीद रहा है। उसके बाद सिंगापुर, चीन, नेपाल, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत और अरब अमीरात में गाय के गोबर की भारी डिमांड है।
कुवैत में गाय के गोबर का इस्तेमाल खजूर की खेती में अधिक किया जा रहा है। खजूर की खेती में उन्हें मुनाफा है, और गाय के गोबर से अच्छा उत्पादन मिलता है, गुणवत्ता भी अच्छी होती है, गाय का गोबर जैविक खाद का काम कर रहा है। यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। पौधों के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है।