फरवरी के महीने में खेत खाली रखने की जगह उड़द की इस वैरायटी की बुवाई कर सकते है। इसकी खेती कम दिनों और कम लागत में होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
मार्च में उड़द की इस वैरायटी की करें खेती
उड़द की इस वैरायटी की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है लोग इसका सेवन करना काफी पसंद करते है इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है और कम दिनों में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है आप उड़द की इस वैरायटी की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है इंदिरा उड़द की खेती की इंदिरा उड़द जायद सीजन में बोई जाने वाली उड़द की एक लोकप्रिय किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानते है।
कैसे करें खेती
अगर आप उड़द की इंदिरा किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। उड़द की इंदिरा किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है इस मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.8 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए पहले खेत की जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। बुवाई के बाद उड़द की इंदिरा किस्म की फसल करीब 70 से 75 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप उड़द की इंदिरा किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से अधिक पैदावार और जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में उड़द की इंदिरा किस्म की खेती करने से करीब 12-13 क्विंटल तक का उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से बहुत अच्छी लाखों रूपए में कमाई कर सकते है। उड़द की इंदिरा किस्म की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।