लहसुन के इस एक मात्र उपाय से घर से कोसो दूर भाग जायेंगे मच्छर, जाने आसान से उपाय। गर्मियों का मौसम शुरू हो चूका है। ऐसे में मच्छर घर में आतंक मचाने लगते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिससे घर से मच्छर छू मंतर हो जायेंगे। लहसुन का इस्तेमाल मच्छरों को घर से भगाने के लिए यह एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। आपको बता दे कि लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर यौगिक मच्छरों को दूर रखने में बहुत ज्यादा मददगार होने वाला हैं। आइए इसके बारे में जानते है।
लहसुन का स्प्रे
सबसे पहले आपको लहसुन का स्प्रे तैयार करने के लिए 4-5 लहसुन की कलियां को 1 गिलास पानी और एक स्प्रे बोतल की जरुरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको लहसुन की कलियों को लेना है इसको पीसकर पानी में डालना है और कुछ देर उबाल लेना है। इसके बाद में इसका मिश्रण जब भी ठंडा हो जाता है और फिर इसको छान लेना चाहिए। इसके बाद तैयार हुए इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लेंना है और घर के सभी कोनों, खिड़कियों, दरवाजों और मच्छरों के आने की जगह और रहने की अनुमानित जगह पर इसका स्प्रे कर देना है।
लहसुन और नींबू के मिश्रण
लहसुन और नींबू के मिश्रण को तैयार करने के लिए आपको 4-5 लहसुन की कलियां, 1 नींबू और पानी चाहिए। इसको तैयार करने के लिए सबसे पहले लहसुन को पीसकर इसका रस निकाल लेना चाहिए। सबसे पहले नींबू को काटकर इसमें लहसुन का रस डालना है। जिसके बाद में इसको घर के कोनों में रखना है। मच्छर इससे दूर भाग जायेंगे।
लहसुन और नारियल तेल का मिश्रण
लहसुन और नारियल तेल का मिश्रण तैयार करने के लिए आपको 5-6 लहसुन की कलियां, 2 चम्मच नारियल तेल की जरुरत पड़ेगी। इसको तैयार करने के लिए लहसुन को पीस करके नारियल तेल में मिला लेना है। जिसके बाद इस तैयार मिश्रण को अपने हाथों और पैरों पर हल्के से लगा लेना है। इस उपाय को एक प्राकृतिक मच्छर भगाने का उपाय कहा जाता है और त्वचा को भी यह सुरक्षित करने में मदद करता है।
लहसुन का धुआं
लहसुन के धुएं के लिए आपको कुछ लहसुन की कलियां और एक दिया या कोयला की जरुरत पड़ेगी। इसको तैयार करने के लिए लहसुन की कलियों को जलाते और कोयले या दिए पर डाल देना है। अब इसके बाद में इसका धुआं घर भर में फैला देना है, इससे मच्छर भाग जाते है।