MP के किसानों को किसान मेला जाने का मौका मिल रहा है, 3 मई से यह मेला शुरू हो रहा है, सभी संभागों में लगेगा। तो चलिए जानते हैं कहां से शुरुआत होगी। यहां पर क्या-क्या किसानों को फायदा होगा।
किसान मेला में मिलती है यह जानकारी
किसान मेला में खेती से जुड़ी सभी तरह की जानकारी किसानों को मिलती है, जिससे वह अपनी आय में वृद्धि कर सके, मेहनत को कम कर सके, तथा आधुनिक चीजों का इस्तेमाल करके बेहतरीन स्मार्ट तरीके से खेती कर सके। यहां पर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं के बारे में बताया जाता है। जिससे किसान खेती में आने वाली लागत को कम कर सकते हैं। तथा सरकार से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं जो कि किसानों के हित में चल रही है।
लेकिन कुछ किसानों को उसकी जानकारी न होने के कारण वह मेहनत कर रहे हैं। तथा पैसों के लिए दूसरों के सामने हाथ फैला रहे हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के किसान भी किसान मेला का फायदा उठा सकेंगे। यहां पर सरकारी योजनाओं, खेती से जुड़ी नई तकनीक आधुनिक कृषि यंत्र खाद्य प्रसंकरण उद्यान की पशुपालन के अलावा कई तरह के कृषि उपकरणों की भी जानकारी किसानों को मिलेगी।
3 मई से लगेगा किसान मेला
मध्य प्रदेश में 3 मई से कृषि मेला की शुरुआत होने जा रही है। आपको बता दे कि प्रदेश के सभी संभाग में कृषि मेला का आयोजन होगा। जिसमें 3 मई को उज्जैन संभाग के मंदसौर शहर में पहला किसान मेला लगने जा रहा है। यहां पर प्रदर्शनी भी लगेगी। जिसमें किसानों को कई नई चीज भी देखने को मिलेंगे।

मध्य प्रदेश कृषक कल्याण मिशन
यह किसान मेला तो किसानों के लिए खास होने ही वाला है लेकिन इसके अलावा प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना का कहना है कि मध्य प्रदेश कृषक कल्याण मिशन भी किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इस एक योजना से कृषि से जुड़ी सभी तरह की योजनाओं का फायदा किसानों को मिलेगा। किसानों के साथ-साथ पशुपालको की आय को बढ़ाने पर भी सरकार काम करेगी। 3 मई 2025 से मध्य प्रदेश में किसान मेले का आयोजन शुरू हो रहा है, हम समय-समय पर आपको जानकारी देंगे कब किस संभाग में मेला आयोजित हो रहा है।