PM Kisan Yojana : सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ साल पहले सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी जिसके तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6000 रूपये प्रदान किए जाते हैं। किसानों को इस योजना की 21 किस्त मिल चुकी है और आइए अब आपको बताते है कि किसानों को 22 वीं किस्त कब मिलेगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हर साल तीन किस्तों के जरिए 6000 रूपये प्रदान किए जाते हैं। अब तक किसानों को इस योजना की 21 किस्तों का लाभ मिल चुका है और इन दिनों किसान इस योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि किसानों को किस दिन 2000 रूपये का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22 वीं किस्त से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही देश भर के किसानों के खाते में इस योजना की 22वीं किस्त के पैसे डालेंगे।
केवाईसी प्रोसेस करना जरूरी
सरकार की तरफ से जारी किए गए अपडेट के माध्यम से पता चला है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपने KYC Process को पूरा कर लिया है। अधिकारियों की तरफ से साफ-साफ बताया गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को लिंक और अपडेट करना भी जरूरी है।
इन दिनों रबी फसलों की खेती आखिरी चरण में है और किसानों को कटाई तथा अन्य कामों को करने के लिए पैसों की जरूरत होगी। ऐसे में ज्यादातर किसान इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होली का त्योहार हर रोज नजदीक आता जा रहा है और उम्मीद लगाई जा रहे हैं कि सरकार की तरफ से जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त को किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा।
आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की वेबसाइट पर जाकर ‘लाभार्थी स्थिति’ पर क्लिक करके देख सकते हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं। पता चला है कि पिछली बार 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को पैसे मिले थे। इस बार भी उतने ही पैसे दिए जाएंगे।
हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते है शिकायत कर सकते
अगर आप योजना के लिए योग्य हैं लेकिन पैसे नहीं मिले, तो अपने इलाके के कृषि अधिकारी से बात करें। आप हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Yojana Helpline Number) पर कॉल करके शिकायत भी कर सकते हैं। साथ ही, किसानों को किसान पहचान पत्र बनवा लेना चाहिए।
पैसे सीधे आपके बैंक खाते में ऑनलाइन (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार के बजट में भी किसानों को खास महत्व दिया गया है, इसलिए लोग इस भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।
किसानों को पहले ही चेक कर लेना चाहिए कि उनका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा (Aadhaar card linked to bank account) है या नहीं। साथ ही डीबीटी का ऑप्शन (DBT option) चालू होना जरूरी है। किसान मार्च के पहले हफ्ते में पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार जैसे ही तारीख बताएगी, इसकी चर्चा शुरू हो जाएगी। अभी तक सरकार की तरफ से कोई कंफर्म तारीख नही बताई गई है।
दूसरी तरफ, मंत्री चालुवरयास्वामी ने केंद्र सरकार (Central government) को पत्र लिखकर कहा कि कर्नाटक में 30,000 से ज्यादा किसानों को योजना का फायदा नहीं मिल रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि 22वें चरण की सूची में 22,000 किसानों को पहले ही जोड़ लिया गया है और जल्द ही उनके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे। बाकी किसानों को भी जांच पूरी होने के बाद लाभ मिल जाएगा।
