ये पौधा फसल को नीलगाय से सुरक्षित रखने के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होता है इसकी महक से नीलगाय समेत कई जंगली जानवर दूर भागते है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सा पौधा है।
इस पौधे की गंध से उलटे पैर भागेंगे जानवर
Agriculture Tips-अक्सर किसान नीलगाय समेत कई जंगली जानवरों से बहुत ज्यादा परेशान हो जाते है क्योकि नीलगाय खेत में घुस कर फसल को चट से साफ कर देती है और पैरों से कुचल कर नष्ट कर देती है। जिससे किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान होता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे है जो नीलगाय को भगाने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद और असरदार साबित होता है। इस पौधे की तीव्र सुगंध नीलगाय को बिलकुल पसंद नहीं होती है जिसकी वजह से नीलगाय खेत में घुसने से पहले ही मेड पर इसकी तेज सुगंध के एहसास से ही खेत से दूर चली जाती है।
खेत के किनारे लगाएं ये पौधा
फसल को नीलगाय से सुरक्षित रखने के लिए हम आपको खेत के किनारे धनिया के पौधे लगाने के बारे में बता रहे है धनिया के पौधे की तेज महक नीलगाय को पसंद नहीं होती है जिससे वह फसल के आस पास भी नहीं भटकती है। धनिया के पौधे न केवल नीलगाय को भागने के काम आते है बल्कि धनिया की पैदावार से किसान बहुत अच्छी कमाई भी कर सकते है। इसलिए फसल की बुवाई करते समय ही मेड के किनारे चारों तरफ हरा धनिया का बीज बो देने चाहिए। एक एकड़ खेत के चारों तरह बीज बोने के लिए एक किलो धनिया के बीज पर्याप्त होते है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।