तरबूज की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में सबसे अधिक मात्रा में होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
85 दिनों में तैयार होती है तरबूज की ये किस्म
तरबूज की इस किस्म की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है इसकी खेती में लागत मेहनत और दिन बेहद कम लगते है इसकी खासियत ये है इस किस्म के तरबूज में बीज बेहद कम होते है जिससे इसे खाना और आनंद लेना आसान हो जाता है और इसलिए लोग इसका सेवन ज्यादा पसंद करते है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है तरबूज की पूसा बेदाना किस्म की खेती की ये तरबूज की एक बीजरहित किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप तरबूज की पूसा बेदाना किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। तरबूज की पूसा बेदाना किस्म की खेती के लिए जल निकास वाली रेतीली और दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गढ़ी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में जैविक खाद डालनी चाहिए। बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चयन करना चाहिए। बुवाई के बाद तरबूज की पूसा बेदाना किस्म की फसल करीब 85 से 90 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप तरबूज की पूसा बेदाना किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में तरबूज की पूसा बेदाना किस्म की खेती करने से करीब 350 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये तरबूज की एक उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।