Shah Rukh Khan: केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान केकेआर के CEO वेंकी मैसोर से कुछ गंभीर चर्चा करते नजर आए।
Shah Rukh Khan viral VIDEO: आईपीएल 2026 में केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। 6 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पर बीच मैच ही बारिश होने लगी जिसके कारण मैच को लंबे इंतजार के बाद रद्द करना पड़ा।
इस दौरान केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान केकेआर के CEO वेंकी मैसोर से कुछ गंभीर चर्चा करते नजर आए।
Shah Rukh Khan टीम की परफॉर्मेंस से नाखुश?
जब खेल रुका हुआ था, तब कैमरों ने शाहरुख खान को केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ बेहद गंभीर चर्चा करते हुए कैद किया। स्टार स्पोर्ट्स के होस्ट ने भी इस दृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ एक गहन बातचीत कर रहे हैं।’
Shah Rukh Khan का वीडियो वायरल
हालांकि उनकी बातचीत का विषय गुप्त था, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि टीम की खराब शुरुआत और टॉस के बाद टीम में हुए बड़े बदलावों को लेकर किंग खान थोड़े चिंतित नजर आ रहे थे। जब बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी बात रख रहे थे तो मैसूर सिर हिला रहे थे। बॉलीवुड के बादशाह ने भी हाथ से कुछ इशारे किए। ये पहली बार था जब आईपीएल 2026 में शाहरुख खान पहली बार किसी मैच को देखने पहुंचे थे।

KKR ने PBKS मैच हुआ रद्द
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत में ही फिन एलेन और कैमरून ग्रीन के रूप में दो अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि, मैच 3.4 ओवर ही चला और फिर बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका। ओवरकास्ट कंडीशन्स में जब केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो इस फैसले की सभी ने आलोचना की। कोलकाता नाइट राइडर्स खुद को लकी समझ रही होगी, क्योंकि पंजाब किंग्स ने मैच पर शुरुआत में पकड़ बना ली थी।
