KKR vs PBKS मुकाबले से पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो फैंस का दिल दुखा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने केकेआर vs पंजाब किंग्स मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।
KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 में सोमवार, 6 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला जाना है। एक ओर जहां केकेआर की नजरें सीजन की पहली जीत पर होगी तो वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स केकेआर को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।
KKR vs PBKS मुकाबले से पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो फैंस का दिल दुखा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने केकेआर बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।
KKR vs PBKS: प्रैक्टिस सेशन बारिश के कारण रद्द
केकेआर और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) दोनों ही टीमों को खराब मौसम के चलते 5 अप्रैल को अपने प्रैक्टिस सेशन को रद्द करना पड़ा, जिसमें ईडन गार्डन्स स्टेडियम को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया था। कोलकाता में 5 अप्रैल से ही मौसम काफी खराब देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, केकेआर-पीबीकेएस मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है।

KKR vs PBKS मैच के दौरान बारिश की संभावना
कोलकाता में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश होने के भी आसार हैं। बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में रुकावट डाल सकते हैं। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच बारिश की संभावना 40% है, जो अगले घंटे में बढ़कर 50% हो जाएगी और रात में धीरे-धीरे कम हो जाएगी। ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।
कोलकाता और पंजाब मुकाबले के लिए कट ऑफ टाइम को लेकर बात की जाए तो वह भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 46 मिनट है जिसमें 5-5 ओवर्स का मुकाबला कराया जा सकता है। पिछले सीजन भी जब दोनों टीमों के बीच में यहां पर मुकाबला खेला जाना था तो उसमें भी बारिश के खलल के चलते रद्द करना पड़ा था।
केकेआर के सामने पंजाब किंग्स बड़ी चुनौती
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। केकेआर अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में केकेआर के लिए पंजाब किंग्स को हराना कोई आसान बात नहीं है। पंजाब सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।
पंजाब की बल्लेबाजी विस्फोटक है तो गेंदबाजी घातक है। बल्लेबाजी में पंजाब की ताकत दोनों ओपनर (प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह) के साथ ही कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल हैं। मार्को जानसेन और मार्क्स स्टॉयनिस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को संतुलित बनाते हैं। इस तरह पंजाब की टीम बेहद संतुलित और मजबूत है।
