KMP – हरियाणा का ये हाईवे जल्द ही केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने निर्देश दिया है कि इस मार्ग को 15 फरवरी तक चालू किया जाए। इससे यात्रियों को रेवाड़ी और आसपास के इलाकों तक तेज़, आसान और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी…पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
स्थानीय सांसद और केंद्रीय योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों से कहा कि हर हाल में हाईवे को 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ना जरूरी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही मार्च तक पूरे हाईवे के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर काम किया जा रहा है।
निर्धारित समय सीमा के लगभग दो साल बाद भी गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (Gurugram-Pataudi-Rewari Highway) का निर्माण पूरा न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इस पर ध्यान देते हुए कुछ दिन पहले केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Union Minister of State Rao Inderjit Singh) ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हाईवे निर्माण की समीक्षा भी की थी।
बुधवार को रेवाड़ी जाते समय उन्होंने निर्माणाधीन हाईवे का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों से उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) से जुड़ने वाले पटौदी मार्ग को किसी भी हालत में समय पर शुरू किया जाए।
उन्होंने केएमपी से आगे बन रहे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (Gurugram-Pataudi-Rewari Highway) के हिस्से और पटौदी बाईपास के निर्माण (construction of Pataudi bypass) के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा से करीब दो साल की देरी हो चुकी है, इसलिए निर्माण करने वाली कंपनी को खुद सोचना चाहिए कि इससे लोगों को कितनी परेशानी हो रही है।
राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर बिलासपुर चौक और राठीवास चौक फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है, जिससे लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में मानेसर एलिवेटेड और धारूहेड़ा के पास हीरो चौक फ्लाईओवर का निर्माण (Construction of Hero Chowk flyover) भी शुरू होने वाला है। ऐसे में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (Gurugram-Pataudi-Rewari Highway) वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बन जाएगा।
इसे ध्यान में रखते हुए केएमपी एक्सप्रेसवे के आगे पटौदी और रेवाड़ी जाने वाली सड़क की सर्विस रोड (service road) को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि हल्के वाहन आसानी से रेवाड़ी तक का सफर कर सकें। साथ ही, मार्च तक सभी निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम पूरा किया जाना आवश्यक है, जिससे यातायात सुगम हो सके।
