Mandi Bhav : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव गेहूं की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। आज गेहूं की कीमतों में तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है। वहीं सोयाबिन की कीमतों (Faslo ki kemat) में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। ऐसे में अगर आप भी मंडि जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस स्थिति में आपको मुख्य फसलों की कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
गेहूं की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही है। फिलहाल गेहूं अपनी एमएसपी 2425 से भी ऊपर बनी हुई है। इस स्थिति में आम लोगों के लिए एक वक्त की रोटी का बंदोबस्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा है।
गेहूं (Wheat MSP) के अलावा अन्य फसलों की बात करें तो इन फसलों की कीमतों में भी लगभग तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि आज सोयाबीन की कीमतों में आज 50 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है।
भामाशाहमंडी में इस रेट मिल रहा लहसून-
भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 30000 कट्टे की रही है। वहीं सोयाबीन 50, सरसों 50 रुपए मंदा हुआ है। लहसुन (Garlic Price) की आवक के बारे में बात करें लगभग 9000 कट्टे की आवक रही है।
इसके अलावा इसके भाव 2200 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल रह हैं। बॉक्स पैकिंग 4000 से 9500 रहा है। लहसुन 200 रुपए तेज रहा।
गेंहू और धान के दाम
- गेहूं 2551 से 2651
- धान सुगन्धा 2200 से 2551
- धान (1847) 2600 से 2800
- धान (1509) 2200 से 2901
- धान (1718) 3000 से 3350
- धान पूसा 2700 से 3101
सोयाबीन सरसों समेत अन्य फसल के दाम
- सोयाबीन 4000 से 4690
- सरसों 6400 से 6800
- अलसी 6800 से 7400
- ज्वार शंकर 2200 से 2700
- ज्वार सफेद 2800 से 4000
- बाजरा 2000 से 2300
- मक्का 2000 से 2200
मैथी समेत अन्य फसलों के दाम
- जौ नया 2000 से 2200
- तिल्ली 7000 से 9100
- मैथी 3800 से 4800
- कलौंजी 16000 से 20000
- धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 7200
- धनिया नया ईगल 6500 से 7400
दालों की ये हैं कीमत
- मूंग 6500 से 7300
- उड़द पुराना 4000 से 6300
- उड़द नया 5500 से 6800
- चना देशी 5200 से 5701
- चना मौसमी 5000 से 5700
- चना पेप्सी 5000 से 5750
मंडियों में ये हैं भाव
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) खाद्य तेल की आज कीमत के बारे में बात करें तो आज सोया रिफाइंड फॉर्च्यून (Soya Refined Fortune Per Tin Price) 2220, चंबल 2190, सदाबहार 2110, लोकल रिफाइंड 1955, दीप ज्योति 2125, सरसों स्वास्तिक 2780, अलसी 2330 रुपए प्रति टिन के हिसाब से मिल रहा है।
मूंगफली : मूंगफली की कीमत के बारे में बात करें तो ट्रक 2815, कोटा स्वास्तिक 2380, सोना सिक्का 2640, कटारिया गोल्ड 2380 रुपए प्रति टिन के हिसाब से मिल रहा है।
वनस्पति घी : स्कूटर 1840, अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन (Vegetable Ghee Price) के हिसाब से मिल रही है।
चीनी : आज चीनी 4330 से 4360 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहा है।
देसी घी : मिल्क फूड 8880, कोटा फ्रेश 8700, पारस 8950, नोवा 8900, अमूल 9400, (Amul Ghee) सरस 9400, मधुसूदन 9280 रुपए प्रतिटिन के हिसाब से बिक रहा है।
चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8000-8500, मूंग मोगर 9000-9500, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 8000-10800 क्विंटल रहा है।
अब इस रेट मिल रहा है सोना
सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी व सोने की कीमतों के बारे में बात करें तो 100-100 रुपए की तेजी रही। चांदी की कीमत 115900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोना (Gold Price today) कैडबरी की कीमत के बारे में बात करें तो दस ग्राम सोने की कीमत 100900 रुपये रही है। वहीं सोना शुद्ध 101400 प्रति दस ग्राम रहा है।
गोल्ड कैरेट रेट
- गोल्ड (24 k) (99.5): 100950
- गोल्ड (22 k) : 93472
- गोल्ड (20 k) :87783
- गोल्ड(18 k) : 80760
- गोल्ड (14 k) : 71092
