Mandi Bhav : कोटा की मंडी में गेहूं, चना, सरसों के दामों में भारी गिरावट आई है। मानसून के मौसम में अनाजों के दाम कम होने से किस भी हैरान है। किसानों को उम्मीद थी कि सीजन खत्म होने के बाद गेहूं, चना, सरसों के भाव अच्छे मिलेंगे।
मंडी में लगातार फसलों की आवक जारी है। ऑफ सीजन में भी मंडियों में फसल आ रही है। इसी बीच गेहूं, चने और सरसों के दाम गिर गए हैं जबकि लहसुन के दाम में तेजी देखने को मिली है। आवक भी लहसुन की सबसे ज्यादा हुई है। वैसे लहसुन के दामों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा।
मंडी में कृषि उत्पादन लगातार आ रहे हैं भामाशाह मंडी में करीब 40000 कट्टे फसल उत्पादों के पहुंचे। इसमें लहसुन के 7000 कट्टे पहुंचे। इस दौरान गेहूं, चने और सरसों का दाम (wheat prices) पिछले दिनों के अपेक्षा कम रहा। लहसुन में ₹200 की तेजी देखने को मिली।
कितना कम रहा भाव
गेहूं के भाव (wheat Rates) की बात करें तो₹50 की गिरावट देखने को मिली है। जबकि चना सो रुपए कम हुआ है। इसी प्रकार सरसों में डेढ़ सौ रुपए की गिरावट आई है। लहसुन का भाव 2000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। लहसुन की बॉक्स पैकिंग का रेट 4000 से ₹9000 दर्ज किया गया है। खाद्य तेल में भी थोड़ा बहुत परिवर्तन आया है।
किस फसल का क्या चल रहा है दाम
मंडी में गेहूं 2611 से 2681 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। गेहूं का दाम एमएसपी से ऊपर चल रहा है। सुगंधा धान की कीमत ₹2200 से 2551 रुपए प्रति क्विंटल तक है। 1847 किस्म के धान की कीमत 2800 रुपए है। 1509 धान की कीमत 2851 रुपए चल रही है, जबकि 1718 किस्म के धान की कीमत 3000 से 3570 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है। पूसा धान 2700 से 3151 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। 
सोयाबीन के दाम (soybean prices) 4000 से 4700 प्रति क्विंटल, जबकि सरसों 6400 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है। अलसी की कीमत 6000 से 7000 के बीच चल रही है। ज्वार शंकर 2200 से 2700 जबकि ज्वार सफेद 2800 से ₹4000 प्रति क्विंटल चल रही है। बाजरा 2000 से 2300, जबकि मक्का 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। नई जों की कीमत 2000 से 2200 और तिल्ली की कीमत 7000 से 8100 प्रति क्विंटल चल रही है। मेथी 3800 से लेकर 4800 तक बिक रही है।
जबकि कलौंजी 16000 से ₹20000 प्रति क्विंटल बिक रही है। सूखा बदामी धनिया 6000 से ₹7000 प्रति क्विंटल है जबकि नया ईगल धनिया 6500 से 7200 तक जा चुका है। मूंग की दाल 6500 से 7100 प्रति क्विंटल बिक रही है। पुरानी उड़द की दाल 4000 से 6000 तक, नई उड़द की दाल 5500 से 6600 के बीच चल रही है। देसी चना (chane ka bhav) 5200 से 5761 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है, जबकि मौसमी चना 5000 से 5750 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। पेप्सी चना 5000 से 5750 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है।
खाद्य तेलों की कीमत
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 15 किलो प्रति टिन की कीमत (price of edible oils) 2190 रुपए चल रही है। चंबल की कीमत 2160, सदाबहार की कीमत 2075, लोकल रिफाइंड 1940, दीप ज्योति की कीमत 2090, सरसों स्वास्तिक की कीमत 2820, अलसी 2310 रुपए प्रति टिन बिक रही है।
मूंगफली, वनस्पति घी और चीनी के दाम 
मूंगफली की कीमत (price of peanuts) 2810 ट्रक, कोटा स्वास्तिक 2390, सोना सिक्का 2660, कटारिया गोल्ड 2390 रुपए प्रति टिन है। वनस्पति घी की कीमत 1840 रुपीस स्कूटर और 1840 रुपए ही अशोका की है। देसी घी में मिल्क फूड की कीमत 8880, कोटा फ्रेश की कीमत 8700, पारस की कीमत 8950, नोवा की कीमत 8900 अमूल की कीमत 9400, सरस की कीमत 9400, मधुसूदन की कीमत 9280 प्रति टिन है।
क्या चल रही है दाल चावल की कीमत
दाल चावल में बासमती चावल (basmati rice price) 7000 से लेकर 8500 प्रति क्विंटल तक चल रहा है। मूंग की दाल की कीमत 8000 से 8500 है। तुवर की दाल 8000 से 10800 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है। जबकि चने की दाल 7000 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। उड़द की दाल 9000 से 10500 और मसूर की दाल 7000 से ₹7500 प्रति क्विंटल बिक रही है।
सोना चांदी की क्या चल रही है कीमत
सोना चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में बात करें तो चांदी में ₹700 प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है, जबकि सोने के भाव से फिर चल रहे हैं। चांदी की कीमत 114200 प्रति किलो चल रही है। सोने की बात कर तो शुद्ध सोने की कीमत 100700 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		