Mandi Bhav : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव फसलों की कीमतों पर भी पढ़ रहा है। फिलहाल की बात करें तो गेहूं अपनी एसपी से भी ऊपर दौड़ रही है। इसके अलावा लहसुन की कीमत (Faslo ki kemat) 2200 से 8500 के बीच बनी हुई है। हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में भी फसलों की कीमतों में तेजी का दौर बरकरार रहने वाला है।
फसलों की कीमतों में उछाल आने की वजह से आम लोगों के लिए फसलों की खरीदी करना और मुश्किल हो रहा है। फिलहाल मंडियों में गेहूं (Wheat MSP) से लेकर धन तक की कीमत एमसपी से भी ऊपर बनी हुई है।
फसलों की कीमतों में तेजी का दौर पिछले काफी समय से जारी है। इसके अलावा आने वाले समय में भी इसमें गिरावट देखी जाने की कोई उम्मीद नहीं है। आईए जानते हैं आपके शहर की मंडियों में प्रमुख फसलों के क्या दाम है।
भामाशाहमंडी में इस रेट मिल रही फसल
भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 30000 कट्टे की रही है। आज सोयाबीन 50, सरसों 50 रुपए मंदा रहा है। वहीं लहसुन की कीमत (Garlic Price) के बारे में बात करे तो मंडी में इसकी आवक लगभग 9000 कट्टे की रही है।
भाव 2200 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहे हैं। बॉक्स पैकिंग लहसुन 4000 से 9500 रहा है। लहसुन 200 रुपए तेज रहा है। किराना बाजार में खाद्य पदार्थों के भाव स्थिर रहे।
गेहूं की ये हैं कीमत
- गेहूं 2551 से 2651
- धान सुगन्धा 200 से 2551
- धान (1847) 2600 से 2800
- धान (1509) 2200 से 2901
- धान (1718) 3000 से 3350
- धान पूसा 2700 से 3101
सरसों समेत अन्य फसलों के दाम
- सोयाबीन 4000 से 4690
- सरसों 6400 से 6800
- अलसी 6800 से 7400
- ज्वार शंकर 2200 से 2700
- ज्वार सफेद 2800 से 4000
मक्का समेत अन्य फसलों की कीमत
- बाजरा 2000 से 2300
- मक्का 2000 से 2200
- जौ नया 2000 से 2200
- तिल्ली 7000 से 9100
- मैथी 3800 से 4800
- कलौंजी 16000 से 20000
- धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 7200
- धनिया नया ईगल 6500 से 7400
मूंग समेत अन्य दालों के भाव
- मूंग 6500 से 7300
- उड़द पुराना 4000 से 6300
- उड़द नया 5500 से 6800
- चना देशी 5200 से 5701
- चना मौसमी 5000 से 5700
- चना पेप्सी 5000 से 5750
अन्य फसलों के दाम
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) खाद्य तेल की कीमत के बारें में बात करें तो सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2220, चंबल 2190, सदाबहार 2110, लोकल रिफाइंड 1955, दीप ज्योति 2125, सरसों स्वास्तिक 2780, अलसी 2330 रुपए प्रति टिन के हिसाब से मिल रहा है।
मूंगफली : मूंगफली ट्रक 2815, कोटा स्वास्तिक (price of peanuts) 2380, सोना सिक्का 2640, कटारिया गोल्ड 2380 रुपए प्रति टिन के हिसाब से मिल रहा है।
वनस्पति घी : वनस्पति घी स्कूटर 1840, अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन के रेट से मिल रहा है।
चीनी : चीनी की कीमत (Sugar price todaySugar price today) के बारे में बात करें तो ये 4330 से 4360 क्विंटल के हिसाब से मिल रहा है।
देसी घी : मिल्क फूड 8880, कोटा फ्रेश 8700, पारस 8950, नोवा 8900, अमूल 9400, सरस 9400, मधुसूदन 9280 रुपए प्रतिटिन के हिसाब से बिक रहा है।
चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8000-8500, मूंग (Moong dal Price) मोगर 9000-9500, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 8000-10800 क्विंटल रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी
सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी व सोने की कीमत में 100-100 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी के भाव 115900 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है। सोना (Gold Price) कैडबरी प्रति दस ग्राम 100900, सोना शुद्ध 101400 प्रति दस ग्राम रहा है।
सोने की ये है कीमत
- गोल्ड (24 k) (99.5): 100950
- गोल्ड (22 k) : 93472
- गोल्ड (20 k) :87783
- गोल्ड (18 k) : 80760
- गोल्ड (14 k) : 71092
- (भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक)