Mandi Bhav : मंडी में फसलों की कीमत में लगातार बदलाव देखने को मिल जाता है। आज भी सोयाबीन, गेहूं, सरसों, लहसुन के भावों में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। ऐसे में मंडी जाने से पहले इनकी कीमतों (Faslo ki kemat) के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी फसलों के मंडी भाव क्या है।
देशभर की मंडियों में लगातार फसलों की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सीजन की शुरूआत में जहां इनकी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही थी।
वहीं अब जैसे ही त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है गेहूं (Wheat MSP) के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। अब मंडियो में गेंहू की आवाक बड़ी है। किसानों को इस बार गेहूं का अच्छा भाव मिला है।
सोयाबीन और सरसों की कीमतों की बात करें तो इनमें भी तेजी आई है। हाल ही में देश की प्रमुख मंडियों में सभी फसलों के नए रेट जारी किये हैं।
भामाशाहमंडी में इस रेट मिल रही फसल
भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 30000 कट्टे की रही है। आज सोयाबीन 50, सरसों 50 रुपए मंदा रहा है। वहीं लहसुन की कीमत (Garlic Price) के बारे में बात करे तो मंडी में इसकी आवक लगभग 9000 कट्टे की रही है।
भाव 2200 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहे हैं। बॉक्स पैकिंग लहसुन 4000 से 9500 रहा है। लहसुन 200 रुपए तेज रहा है। किराना बाजार में खाद्य पदार्थों के भाव स्थिर रहे।
गेहूं और धान के दाम
फसल कीमत
- गेहूं 2551 से 2651
- धान सुगन्धा 2200 से 2551
- धान (1847) 2600 से 2800
- धान (1509) 2200 से 2901
- धान (1718) 3000 से 3350
- धान पूसा 2700 से 3101
अन्य फसलों के ये हैं दाम
फसल का नाम कीमत
- सोयाबीन 4000 से 4690
- सरसों 6400 से 6800
- अलसी 6800 से 7400
- ज्वार शंकर 2200 से 2700
- ज्वार सफेद 2800 से 4000
- बाजरा 2000 से 2300
- मक्का 2000 से 2200
- जौ नया 2000 से 2200
- तिल्ली 7000 से 9100
उड़द समेत अन्य फसलों की कीमत
- मैथी 3800 से 4800
- कलौंजी 16000 से 20000
- धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 7200
- धनिया नया ईगल 6500 से 7400
- मूंग 6500 से 7300
- उड़द पुराना 4000 से 6300
- उड़द नया 5500 से 6800
- चना देशी 5200 से 5701
- चना मौसमी 5000 से 5700
- चना पेप्सी 5000 से 5750
नोट :- फसलों की ये कीमत रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हैं।
चीनी समेत अन्य चीजों के दाम
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) आज सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2220, चंबल 2190, सदाबहार 2110, लोकल रिफाइंड 1955, दीप ज्योति 2125, सरसों स्वास्तिक 2780, अलसी 2330 रुपए प्रति टिन के हिसाब से बिक रहा है।
मूंगफली : मूंगफली की कीमत (price of peanuts) के बारे में बात करें तो मूंगफली ट्रक 2815, कोटा स्वास्तिक 2380, सोना सिक्का 2640, कटारिया गोल्ड 2380 रुपए प्रति टिन है।
वनस्पति घी : स्कूटर 1840, अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन के हिसाब से बिक रही है।
चीनी : 4330 से 4360 क्विंटल (Sugar price today) के हिसाब से बिक रही है।
देसी घी : मिल्क फूड 8880, कोटा फ्रेश 8700, पारस 8950, नोवा 8900, अमूल 9400, सरस 9400, मधुसूदन 9280 रुपए प्रतिटिन के हिसाब से बिक रही है।
चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल (Moong dal Price) 8000-8500, मूंग मोगर 9000-9500, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 8000-10800 क्विंटल के हिसाब से बिकता दिख रहा है।
