Mandi Bhav : बरसात के इस मौसम में देशभर की मंडियों में अभी भी फसलें पहुंच रही है। बीते कई दिनों से फसलों की कीमतों में उथल-पुथल भी जारी है। जारी हुए आंकड़े को देखा जाए तो धान के दाम 3400 रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं गेहूं की कीमत 2600 रुपए पर जाकर अटक गई है। चलिए खबर में चेक करते हैं सभी फसलों के ताजा दाम।
देश भर की मंडियों में फसलों की आवक के साथ-साथ इनकी कीमतों में भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है। फसलों की कीमतों में हो रहे इस बदलाव को देख किसान भी हैरान है। बात की जाए भामाशाह मंडी की तो बीते कल यहां विभिन्न प्रकार की फसलों की आवक लगभग 39900 कट्टे रही है। फसलों की कीमतों की बात की जाए तो गेहूं 25 रुपए तेज रहने के साथ चना 50 रुपए तेज रहा है। इन दोनों लहसुन की आवक भी खूब हो रही है।
भामाशाह मंडी में बीते कल लहसुन की लगभग 10000 कट्टे की आवक रही है। इसके भाव की बात की जाए तो यह 2200 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। वही बॉक्स पैकिंग वाले लहसुन की कीमत (price of garlic) को लेकर बात करें तो उसका भाव 4000 से 9500 रहा है। खाद्य पदार्थों की कीमतों (food prices) की बात करें तो किराना बाजार में खाद्य पदार्थों के भाव बीते कल जैसे ही है उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भामाशाह मंडी में फसलों की कीमतें (crop prices) कुछ इस प्रकार है-
गेहूं का भाव (wheat price) 2571 से 2661 रुपये प्रति क्विंटल है। धान सुगन्धा का भाव 2200 से 2551 रुपये प्रति क्विंटल, धान (1847) का 2600 से 2800 रुपये, धान (1509) का 2200 से 2951 रुपये, धान (1718) का 3000 से 3400 रुपये, और धान पूसा का 2700 से 3101 रुपये प्रति क्विंटल है। सोयाबीन का भाव 4000 से 4781 रुपये, सरसों का 6400 से 6900 रुपये, अलसी का 6800 से 7400 रुपये, ज्वार शंकर का 2200 से 2700 रुपये, और ज्वार सफेद का 2800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल है।
बाजरा का भाव 2000 से 2300 रुपये, मक्का का 2000 से 2200 रुपये, जौ नया का 2000 से 2200 रुपये, और तिल्ली का 7000 से 9100 रुपये प्रति क्विंटल है। मैथी का भाव 3800 से 4800 रुपये, कलौंजी का 16000 से 20000 रुपये, धनिया नया सूखा बादामी का 6000 से 7000 रुपये, धनिया नया ईगल का 6500 से 7200 रुपये, मूंग का 6500 से 7100 रुपये, उड़द पुराना का 4000 से 6300 रुपये, और उड़द नया का 5500 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल है।
इसके अलावा, चना देशी का भाव 5200 से 5801 रुपये, चना मौसमी का 5000 से 5800 रुपये, और चना पेप्सी के भाव 5000 से 5850 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा।
खाद्य तेल की कीमत 15 किलो प्रति टीन के हिसाब से है-
सोया रिफाइंड फॉर्चून (price of edible oil) 2230 रुपए प्रति टीन है वही चंबल 2200, सदाबहार 2120, लोकल रिफाइंड 1965, दीप ज्योति 2135 रुपए, सरसों स्वास्तिक 2825 रुपए तथा अलसी का भाव 2365 रुपए प्रति टीन है।
मूंगफली की कीमतों की बात की जाएं तो ट्रक 2815 रुपए प्रति टिन है, कोटा स्वास्तिक 2380, सोना सिक्का 2630, कटारिया गोल्ड 2390 रुपए प्रति टिन है।
वनस्पति घी के भाव को देखें तो स्कूटर 1840, अशोका 1840 रुपए प्रति टिन है।
चीनी की कीमत 4340 से 4360 रुपए प्रति क्विंटल है।
देसी घी की कीमत देखें तो मिल्क फूड 8880, कोटा फ्रेश 8700, पारस 8950, नोवा 8900, अमूल 9400, सरस 9400, मधुसूदन 9280 रुपए प्रति टिन है।
चावल व दाल की कीमत में बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8000-8500, मूंग मोगर 9000-9500, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 8000-10800 क्विंटल रहा है।
कोटा सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव
कोटा सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव (gold and silver rates) कुछ इस प्रकार है। कोटा सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का भाव 9,504 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 9,979 रुपए प्रति ग्राम है। आज, 15 अगस्त, 2025 को कोटा सर्राफा बाजार में चांदी के भाव 127.0 रुपये प्रति ग्राम और 1,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)
