देशभर में महिलाओं को फायदा देने वाली स्कीम लोकप्रिय होती जा रही है। आने वाले समय में इस Ladli Bahana Scheme In India का क्या फायदा मिलेगा, आइए जानते हैं..
Ladli Bahana Scheme In India | महाराष्ट्र में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए इस चुनाव में महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिला। महाराष्ट्र में इस गठबंधन की जीत के पीछे सबसे बड़ी वजह लाड़ली बहना स्कीम को बताया जा रहा है।
इसके पहले मध्य प्रदेश एवं देश के अन्य कई राज्यों में महिलाओं के लिए चलाई जा रही यह स्कीम कारगर साबित हो चुकी है। देश के अलग-अलग राज्यों में लाड़ली बहना जैसी योजना लागू की गई है। इन राज्यों में चुनाव के दौरान स्कीम शुरू करने वाली पार्टियों को जबर्दस्त फायदा मिला है।
महिलाओं के लिए अलग-अलग राज्यों में चलाई जा रही कैस ट्रांसफर योजना का नाम भले ही अलग-अलग हो लेकिन यह बहनों के लिए कारगर साबित होती जा रही है लाडली बहना स्कीम Ladli Bahana Scheme In India देशभर में छाने लगी है।
एक साल, यानी नवंबर 2023 से नवंबर 2024 के बीच 13 राज्यों में चुनाव हुए हैं। इनमें 9 में ‘लाडली बहना’ जैसी स्कीम लागू की गई या वादा किया गया। इनमें से 8 राज्यों में योजना कारगर रही।
लाड़ली बहना स्कीम की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र में नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद कहा की लाडली बहनों को अब 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। : Ladli Bahana Scheme In India
महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री के इस ऐलान का फायदा महाराष्ट्र की बहनों को तो मिलेगा ही, लेकिन इसका असर एमपी सहित अन्य राज्यों में चलाई जा रही इस योजना पर भी पड़ेगा, आइए जानते हैं इस संबंध में डिटेल..
Ladli Bahana Scheme In India | महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना पर एक नजर
© मध्यप्रदेश
योजना का नाम :- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
कितनी महिलाओं को फायदा :- 1.2 करोड़ +
हर महीने कितनी रकम :- 1250 रुपए
योजना का कुल बजट करीब :- 19 हजार करोड़ सालाना।
© महाराष्ट्र
योजना का नाम :- माझी लाडकी बहिन योजना।
कितनी महिलाओं को फायदा :- 2.34 करोड़।
हर महीने कितनी रकम :- 1500 रुपए।
योजना का कुल बजट :- 46 हजार करोड़ सालाना। : Ladli Bahana Scheme In India
© झारखंड
योजना का नाम :- मुख्यमंत्री मंड्यां सम्मान योजना।
कितनी महिलाओं को फायदा :- 45 लाख +
हर महीने कितनी रकम :- 1000 रुपए।
योजना का कुल बजट :- करीब 1700 करोड़ सालाना।
© छत्तीसगढ़
योजना का नाम :- महतारी वंदन योजना (बीजेपी ने वादा किया)
कितनी महिलाओं को फायदा :- 70 लाख+
हर महीने कितनी रकम :- 1000 रूपये।
योजना का कुल बजट करीब :- 4,900 करोड़ सालाना। : Ladli Bahana Scheme In India
© हरियाणा
लाडो लक्ष्मी योजना :- (बीजेपी ने चुनाव से पहले वादा किया)
योजना का नाम कितनी महिलाओं को फायदा :- 95.7 लाख
हर महीने कितनी रकम :- 2100 रुपए।
योजना का कुल बजट :- करीब 24 हजार करोड़।
सीएम ने कहा लाड़ली बहनों को मिलेंगे अब 2100 रु.
Ladli Bahana Scheme In India | महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही महिलाओं के लिए माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की। इस योजना के तहत महाराष्ट्र की 2.34 करोड़ महिलाओं को प्रतिमा 15 सो रुपए दिए जा रहे हैं। योजना का कुल बजट 46 हजार करोड़ रुपए सालाना है।
विधानसभा चुनाव के पश्चात भाजपा एवं सहयोगी दलों के अभूतपूर्व प्रदर्शन के पश्चात महायुती सरकार ने शपथ ले ली है मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम का चार्ज लेने के बाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमारे रोल बदले हैं, हमारी दिशा नहीं बदली। सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने को मिलेगी। समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे।
लाडली बहन योजना में अभी 1500 रुपए दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 करेंगे। पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे।
बताया जा रहा है कि इसका प्रावधान प्रदेश के विधानसभा सत्र के दौरान कर दिया जाएगा। 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
जीत के लिए फार्मूला बनी यह योजना
Ladli Bahana Scheme In India | महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले 28 जून 2024 को माझी लाडकी बहिन योजना लॉन्च हुई। 21 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए दिए जाते हैं। सरकार ने इसके लिए 46,000 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसमें 200 करोड़ रुपए मार्केटिंग के लिए हैं।
इसमें राज्य बजट का लगभग 7.6% खर्च हो रहा है। महाराष्ट्र की 2.34 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1500 रुपए आ रहे हैं। जुलाई 2024 से अब तक कुल पांच किस्तें आ चुकी हैं। यानी चुनाव से पहले ही महिलाओं के खातों में 7500 रुपए पहुंच गए।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी खुले मंच से स्वीकार करते हैं कि इस योजना ने खेल पलटा है। एकनाथ शिंदे तो अपने आप को लाड़ला भाई भी कहते हैं।
ठीक इसी तरह झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने रक्षाबंधन के एक दिन बाद यानी 20 अगस्त 2024 को मंइयां सम्मान योजना शुरू की थी। ये योजना वोटिंग से 85 दिन पहले शुरू की गई थी। इसके तहत 21 साल से 50 साल तक की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा किया गया। सरकार ने इसका बजट 15 हजार करोड़ रुपए रखा है जो राज्य बजट का करीब 12% है।
इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में 31 अगस्त को पहली किस्त आ गई थी। वहीं चुनाव से पहले चार किस्तें जा चुकी थीं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने ये राशि बढ़ाकर 2500 रुपए करने की घोषणा कर दी। : Ladli Bahana Scheme In India
इन दोनों योजनाओं का असर हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला जहां इन दोनों योजनाओं को शुरू करने वाले पुनः सत्ता में काबिज हुए। इसके पश्चात जानकार बताते हैं कि यह योजना जीत का फार्मूला बन गई है।
यह योजना मध्य प्रदेश से शुरू हुई
महिलाओं को हर महीने कैश देने की स्कीम मध्य प्रदेश से ही शुरू हुई। 15 मार्च 2023 को चुनाव से 8 महीने पहले शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लॉन्च किया। 10 जून 2023 को इसकी पहली किस्त जारी हुई थी। : Ladli Bahana Scheme In India
चुनाव से पहले कुल 6 किस्तें प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में पहुंच गई थी। प्रदेश सरकार सालाना इस योजना पर 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रकम खर्च करती है। लाड़ली योजना के लागू होने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में रिकॉर्ड 76% से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया था।
एमपी की बहनों को अब यह लाभ मिलने की संभावना बड़ी
Ladli Bahana Scheme In India | मध्य प्रदेश से शुरू होने वाली लाड़ली बहना स्कीम अब धीरे-धीरे देशभर में जाने लगी है। इसका फायदा अब एमपी की बहनों को मिलेगा।
जानकार बताते हैं कि मध्य प्रदेश की पंजीकृत लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना आवास स्कीम का फायदा मिलने की संभावना बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर इस योजना के अंतर्गत वंचित रह गई महिलाओं के लिए भी दोबारा पंजीयन की सुविधा शुरू होने की संभावना बन गई है। सूत्रों के अनुसार दिसंबर माह की किस्त के दौरान ही मुख्यमंत्री इसका ऐलान कर सकते हैं।