लोहड़ी के पर्व मकर सक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व आने वाला ही है आपको बता दे, लोहड़ी सीखो और पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है। लेकिन इसे देशभर में बड़े ख़ुशी के साथ में मनाया जाता है लोहड़ी के त्यौहार को मुख्य रूप से नई फसल आने की ख़ुशी में मनाया जाता है इसके साथ ही लोहड़ी के दिन से सर्दियों का मौसम खत्म होने लग जाता है भारत में किसी भी पर्व को मानाने के पीछे कोई न कोई वजह होती है लोहड़ी के पर्व में कई तरह की स्वादिष्ट डिश मनाई जाती है तो आइए जान लेते है इस बार आप लोहड़ी के दिन घर क्या क्या बना सकते है।
लोहड़ी पर बनने वाली रेसिपीज
पिंडी चना-
पिंडी चना एक पंजाबी डिश है। लोहड़ी पर आप पिंडी चने बना सकते हैं। आपको चटपटे चने और आलू को अलग-अलग मसालों के साथ बनाया जाता है। चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है जो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।
गुड़ वाला हलवा-
किसी भी पर्व में मीठा न बने ऐसा हो ही नहीं सकता है। पंजाब के अमृतसर में गुड़ का हलवा बनाया जाया हैे। लोहड़ी पर आप अमृतसर का स्पेशल गुड़ वाला हलवा बना सकते हैं।
तिल और गुड़ की चिक्की-
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने की प्रथा है। अगर आप इस बार मार्केट से चिक्की खरीद कर नहीं लाना चाहते हैं तो आप घर पर आसानी से तिल और गुड़ से स्वादिष्ट चिक्की बना सकते हैं।
कढ़ाई पनीर-
लोहड़ी पर घर आए गेस्ट को डिनर में आप स्वादिष्ट कढ़ाई पनीर बना के खिला सकते हैं। प्याज, पनीर, शिमला मिर्च और कई तरह के मसालों से कढ़ाई पनीर तैयार किया जाता है।
सरसों का साग और मक्के की रोटी
सर्दियों के मौसम में यह खाने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प होता है। तो सरसों का साग और मक्के की रोटी बना सकते है।लोहड़ी पर खासतौर पर सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाई जाती है।