Cylinder Booking : एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में हाल ही में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब सरकार ने नए सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। ऐसे में अब एक निश्चित समय से पहले नए सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
सरकार और तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को नया गैस सिलेंडर बुक करने से पहले तय समय का इंतजार (Cylinder Booking New Rules) करना पड़ेगा। इसका मतलब है कि पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के बाद एक निश्चित अवधि से पहले दोबारा बुकिंग नहीं की जा सकेगी। इसकी वजह से उन लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा जो गैस सिलेंडर को इकठ्ठे बुक कराते हैं। चलिये जानते हैं इस बारे में।
अब ये होगा लॉक-इन पीरियड
सरकार ने पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी को रोकने के लिए रीफिल बुकिंग के नियमों को थोड़ा बदलाव कर दिया है। पहले आप एक सिलेंडर लेने के 15 या 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते थे, हालांकि अब ये न्यूनतम समय सीमा (waiting period for gas cylinder) बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इसका सीधे तौर पर ये मतलब है कि अगर आपने आज सिलेंडर लिया है, तो अगला सिलेंडर आप 25 दिन पूरे होने के बाद ही बुक कर पाएंगे।
हालांकि सरकार ने इस बात को क्लियर कर दिया है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता (Government Latest Update) दी जाने वाली है। तेल कंपनियों का मानना है कि फिलहाल किसी तरह की कमी नहीं है, हालांकि वैश्विक हालात को देखते हुए सावधानी बरती जानी काफी ज्यादा जरूरी है।
इन 4 आसान तरीके से करें बुकिंग
बदले हुए नियमों के बीच ये जरूरी है कि आप सही समय पर और सही तरीके से बुकिंग (Cylinder Booking Latest Update) को कराएं। आज हम आपको 4 ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे आप चुटकियों में अपने सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर करें सिलेंडर बुक
आजकल हर कोई व्हाट्सऐप को चलाता है। अब आप बिना कॉल किए बस एक मैसेज से ही गैस सिलेंडर को मंगा सकते हैं। बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (How to book Cylinder) से नीचे दिए गए नंबरों पर मैसेज करें :
Indane: 7588888824 पर टाइप करें “REFILL” और भेज दें। इस तरीके से काफी आसानी से सिलेंडर बुक हो जाएगा।
Bharat Gas: 1800224344 पर “Hi” लिखकर भेज (Bharat Gas Booking Number) दें, ऐसे सिलेंडर की बुकिंग कराई जा सकती है।
HP Gas: 9222201122 पर “Hi” लिखकर भेजें, ये तरीका भी बुकिंग करने के लिए सही है।
मिस्ड कॉल देकर बुक करें सिलेंडर
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या फिर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते है तो भी आप सिलेंडर को बुक (Gas Cylinder Booking Number) करा सकते हैं। आप सिर्फ मिस्ड कॉल देकर भी अपनी गैस बुक करा सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग गैस कंपनियों ने खास नंबर जारी किए हैं।
Indane के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल देना होगा।
Bharat Gas के लिए 7710955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होती है।
HP Gas के लिए 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल दी जा सकती है।
मिस्ड कॉल देने के बाद आपकी बुकिंग को रजिस्टर करा सकते हैं और ऐसे में आपको कन्फर्मेशन मैसेज भी मिल जाता है।
UPI ऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग
आप Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स के जरिए भी सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
ऐप खोलें, ‘Recharge & Pay Bills’ सेक्शन में जाएं और फिर ‘Book a Cylinder’ का चयन करें।
अपनी कंपनी और कंज्यूमर नंबर को दर्ज करें। यहां बुकिंग के साथ-साथ आपको कई बार अच्छे डिस्काउंट या कैशबैक भी मिल जाते हैं।
इसके साथ ही में तेल कंपनियों के आधिकारिक ऐप भी मौजूद हैं जैसे IndianOil One, Hello HP और BharatGas App। इन ऐप्स के जरिए न सिर्फ सिलेंडर कि बुकिंग कराई जा सकती है। बल्कि उसकी डिलीवरी भी ट्रैक की जा सकती है।
IVRS कॉल से करें गैस बुकिंग
अगर आप मोबाइल ऐप या व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो फिर IVRS यानी ऑटोमेटेड फोन कॉल सिस्टम से भी सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Indane गैस (indane gas) के लिए 7718955555 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से कॉल करना होता है। इसके बाद वॉइस इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके रीफिल का विकल्प चुनना होता है और बुकिंग पूरी हो जाती है।
बुकिंग के समय इन चीजों का दें ध्यान
जल्दबाजी में अक्सर लोग गलती कर देते हैं। बुकिंग करते समय इन बातों का ख्याल रखें :
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: हमेशा उसी नंबर से बुकिंग करें जो आपकी गैस एजेंसी में दर्ज किया हो।
16 अंकों की LPG ID: अगर मोबाइल नंबर काम न करे, तो ये आईडी या आपका ‘कंज्यूमर नंबर’ आपके काफी काम में आ सकता है।
OTP : आजकल सुरक्षित डिलीवरी के लिए आपके फोन पर एक कोड आता है। जब डिलीवरी वाला घर आए, तभी उसे ये कोड दें।
सरकार के फैसले का प्रभाव
मिडिल ईस्ट के संकट के कारण कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर दबाव जरूर देखने को मिल रहा है। हालांकि भारत सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। 25 दिन का नियम (LPG Booking Process) सिर्फ इसलिए है ताकि गैस की बर्बादी और गलत इस्तेमाल न हो। इसलिए घबराएं नहीं, बस अपनी खपत का सही हिसाब रखें और समय पर ऊपर दिए गए स्मार्ट तरीकों से बुकिंग कराएं।
