Mahindra Best Selling Car : महिंद्रा ने भारतीय कार बाजार में अपना डंका बजा दिया है। बता दें कि अब महिंद्रा की इस कार की सेल दौगुनी हो गई है। इस कार के फीचर (Best Selling Car of Mahindra) भी काफी शानदार है। इतने शानदार फीचर होने की वजह से लोग इसकी खरीदी करने के लिए टूट पड़े हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
महिंद्रा की कारों का मार्केट में दबदबा बना हुआ है। बता दें कि महिंद्रा की कई ऐसी कारें है जोकि अपने शानदार फीचर्स की वजह से जानी जाती है और लोग भी इन कारों (Best Car in India) की धड़ाधड़ खरीदी कर रहे हैं। बता दें कि महिंद्रा की एक ऐसी कार भी है जिसकी सेल दौगुनी हो गई है। खबर में जानिये इस कार के बारे में पूरी जानकारी।
7 सीटर कारों के सेगमेंट में आई तेजी
भारत में 7 सीटर कारों के सेगमेंट में तेजी दर्ज की जा रही है। ये सेगमेंट बड़े परिवारों, बड़ी यात्राओं और समूह में यात्रा करने वाले लोगों के लिए खासतौर पर लोकप्रिय बनता नजर आ रहा है। इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga Specs) और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियों का कब्जा बना हुआ है।
हालांकि हाल ही में सेगमेंट में आने वाली एक ऐसी कार लोकप्रिय बनकर सामने आ रही है। इसकी वजह से पिछले साल तक कम ही लोग खरीदी कर रहे थे। ये 7 सीटर कार महिंद्रा की मराजो (Mahindra Marazzo Feature) रही है। इस कार में आपको दमदार फीचर मिल जाते हैं।
पिछली 6 माही में बिकी इतनी कारें
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही यानी अप्रैल से लेकर सितंबर तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मारुति अर्टिगा बेस्ट 7 सीटर यानी MPV मॉडल तक की रही है। इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा और किआ कैरेंस (Kia Carens On Road Price) दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाली है।
हालांकि महिंद्रा मराजो ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वैसे तो मराजो बेस्ट सेलिंग मॉडलों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ रही है। हालांकि इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले जबरदस्त इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
Marazzo की इतनी हुई बिक्री
वहीं मराजो, महिंद्रा की एकमात्र MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) रहने वाली है। जोकि कंपनी के SUV मॉडलों के बीच अपनी जगह को बना लिया है। वहीं अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच 1.5-लीटर डीजल इंजन वाली Marazzo (Mahindra Marazzo Price) की 252 यूनिट्स बिक्री हो गई है। जोकि पिछले साल के 77 यूनिट्स के मुकाबले 227 प्रतिशत की साल-दर-साल (YoY) वृद्धि दर्ज की जा रही है।
जानिये महिंद्रा मराजों की कीमत
महिंद्रा मराजो की एक्स-शोरूम कीमत के बारे में बात करें तो इसके बेस M2 वेरिएंट की कीमत 14.06 लाख से शुरू हो जाती है और M6 प्लस वेरिएंट के लिए 16.30 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यह 7 सीटर (Best 7 seater car) MUV/MPV कुल 6 वेरिएंट्स में मिल जाते हैं।
इसमें 1497 सीसी का इंजन और 1 मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जा रहा है। मराजो को NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल जाती है। इसमें 2 एयरबैग्स लगे हुए है। वहीं महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo Color Option) को 4 कलर ऑप्शन में सेल किया जा रहा है। मराजो का माइलेज लगभग 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक का रहा है।
