Mahindra SUV : महिंद्रा की कारों का इन दिनों भारतीय बाजारों में खूब जलवा देखने को मिल रहा है। महिन्द्रा की कई ऐसी पॉपुलर एसयूवी है, जो युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है। अब इन दिनों महिन्द्रा की एक एसयूवी (Mahindra SUV ) को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमे दमदार फीचर्स के साथ ही खास सिस्टम मिलता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में-
भारत के प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा की कारें इन दिनों युवाओं के बीच छाई हुई है। अगर आप भी महिन्द्रा (Mahindra SUV Updates) की कोई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो महिन्द्रा की ये एसयूवी आपके लिए बेस्ट हो सकती है, क्योंकि कंपनी की ओर से इस एसयूवी में खास सिस्टम दिया गया है और इस एसयूवी के फीचर्स आपको इस गाड़ी का फैन बना देंगे। आइए खबर के माध्यम से इस एसयूवी के बारे में जानते हैं।
जानिए कौन सी है ये एसयूवी
बता दें कि महिंद्रा XUV 7XO में डॉल्बी विजन (Dolby Vision in Mahindra XUV 7XO) और डॉल्बी एटमॉस सिस्टम मिलते हैं। इन दोनों सिस्टम की प्रीमियम ऑडियो-विजुअल तकनीक टीवी, सिनेमा और मोबाइन फोन को मनोरंजन के एक्सपीरियंस को सिनेमा हॉल की तरह बनाती है। इस गाड़ी में डॉल्बी विजन बेहतर रंग, गहरे काले और हाई ब्राइटनेस के साथ पिक्चर क्वालिटी (high brightness) को दर्शाता है। वहीं, डॉल्बी एटमॉस एक 3D, इमर्सिव सराउंड साउंड का अनुभव देता है।
महिंद्रा XUV 7XO की खासियत
आप इस गाड़ी में डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) में ग्राहक Gaana ऐप के माध्यम से गाने चला सकते हैं और Sony LIV के माध्यम से इन दोनों सिस्टम में फिल्में और टीवी शो देखसकते हैं। बता दें कि यह सब कार के इन-कार एंटरटेनमेंट सिस्टम में मौजुद है। Sony LIV में लाइब्रेरी के साथ मूविज, ओरिजिनल सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी कंटेंट की सुविधा मिलती है। यह देश की किसी कार में सिस्टम लेवल पर मौजुद पहला OTT प्लेटफॉर्म है।
महिंद्रा XUV 7XO की कीमत
अगर इंजन ऑप्शन की बात करें तो कंपनी की इस नई महिंद्रा XUV 7XO (New Mahindra XUV 7XO Features) में कुल 8 वेरिएंट और 5 पावरट्रेन ऑप्शन में मौजुद है और कीमत के तौर पर इस एसयूवी की कीमत 13.66 लाख रुपये से 24.92 लाख रुपये तक है। इस एसयूवी में 203 bhp का 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मौजुद है और साथ ही 185 बीएचपी का 2.2 लीटर डीजल इंजन मौजुद है। इस एसयूवी के दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मौजुद है। इतना ही नहीं इस एसयूवी के टॉप डीजल वेरिएंट में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD (all-wheel drive) सिस्टम की सुविधा भी मिलती है।
महिंद्रा XUV 7XO के प्रीमियम फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा XUV 7XO (Mahindra XUV 7XO Features) अपने सेगमेंट की सबसे धांसू कार है और इसमे बाकी एसयूवी से कहीं ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। प्रीमियम फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में-
ट्रिपल स्क्रीन का सेटअप
पैनोरमिक सनरूफ
आगे की वेंटिलेटेड सीटें
6-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम
आगे वाली सीट के लिए पावर्ड बॉस मोड
वायरलेस चार्जिंग
7 एयरबैग
लेवल 2 ADAS फीचर्स
540-डिग्री कैमरा
ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
NCAP क्रैश टेस्ट में दिया बेहतर प्रदर्शन
खासतौर पर म्यूजिक लवर्स के लिए ये कार एकदम बेस्ट है। महिन्द्रा की इस एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और ये कार तीन-रो ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट (NCAP crash test) में बेहतर प्रदर्शन दिया है। महिन्द्रा की इस एसयूवी को एडल्ट सेफ्टी (SUVs with adult safety) के लिए 17 में से 16.03 नंबर मिले हैं और बच्चों की सेफ्टी के लिए 49 में से 41.66 नंबर मिल गए हैं।
