Mahindra – महिंद्रा जल्द ही अपनी नई गाड़ी लॉन्च करने वाली है। नई गाड़ी में कुछ अपडेटेड डिज़ाइन और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 2026 के मध्य तक भारत में पेश किया जाएगा…आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ी पूरी डिटेल-
भारत के प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा कई सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जल्द ही Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में टेस्टिंग (testing) के दौरान देखी गई यूनिट से इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।आज इस खबर में हम आपको इससे जुड़ी पूरी डिटेल बता रहे हैं।
Mahindra Scorpio N Facelift की लॉन्च तैयारी तेज-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा मिड-साइज SUV सेगमेंट में पेश की जाने वाली Scorpio N के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। लॉन्च से पहले इस SUV की भारत में टेस्टिंग की जा रही है और इसी दौरान इसे एक बार फिर सड़कों पर देखा गया है।
क्या मिली जानकारी-
टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से कवर किया गया था, जिस वजह से इसके एक्सटीरियर की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके फ्रंट डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फ्रंट ग्रिल और बंपर में हल्के अपडेट किए जा सकते हैं। इसके अलावा फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन (New designs in the facelift model) के साथ 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाने की संभावना है।
होगा इंटीरियर में बदलाव-
रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा बदलाव एसयूवी के इंटीरियर (Changes to the interior SUV) में किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें नया 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल जोन ऑटो एसी, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सेकेंड रो सीट, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
दमदार इंजन-
महिंद्रा की ओर से Scorpio N Facelift के इंजन में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा SUV को पहले की तरह दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के साथ पेश किया जाएगा।
कब होगी लॉन्च-
फिलहाल निर्माता की ओर से SUV के फेसलिफ्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि महिंद्रा Scorpio N के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।
