Mahindra Cars : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा कि ग्राहकों की संख्या भी लगातार बढ़ते ही जा रही है। यह कंपनी अपनी हर गाड़ी में टॉप लेवल के फीचर्स ऐड कर रही है। हर किसी की पहली पसंद महिंद्रा स्कार्पियो ने अबकी बार बिक्री के मामले में रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं वहीं महिंद्रा की गाड़ी थार भी पीछे नहीं हट रही है।
बीते दिनों सरकार की तरफ से जीएसटी रेट में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया गया था। जीएसटी रेट कम होने से कई गाड़ियों की कीमतों में भी काफी गिरावट नजर आई है। गाड़ियों की कीमतें कम होने से उनके ग्राहकों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। अबकी बार कर बिक्री के आंकड़ों को देखा जाए तो सितंबर 2025 में महिंद्रा कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
बिक्री के मामले में महिंद्रा कंपनी की गाड़ी स्कॉर्पियो तथा थार सबसे आगे रही है। पिछले महीने महिंद्रा कंपनी ने टोटल 56233 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। जो कि पिछले साल के सितंबर के मुकाबले 10.13 % की बढ़ोतरी दर्शा रही है। सितंबर 2025 में महिंद्रा कंपनी की गाड़ी स्कॉर्पियो तथा थार का बिक्री के मामले में सबसे ज्यादा योगदान रहा है।
आइए खबर में जानते है पिछलें महीने हुई बिक्री से जुड़ी जानकारी-
Scorpio / N – सितंबर में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी (best selling car) है और इसकी कुल 18,372 यूनिट्स बिकीं। इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 27.25% का बड़ा उछाल आया। बाजार में स्कॉर्पियो की हिस्सेदारी 32.67% रही।
Thar / ROXX – थार की बिक्री (sale of thar) में भी जबरदस्त तेजी आई और इसकी बिक्री 33.96% बढ़कर 11,846 यूनिट्स हो गई। यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाला गाड़ी रही। इन दोनों गाड़ियों ने मिलकर कंपनी की कुल बिक्री में आधे से ज्यादा (53.74%) का योगदान दिया।
XUV 700 – इसकी बिक्री लगभग स्थिर रही, जिसमें 1.22% की मामूली बढ़त दर्ज की गई और कुल 9,764 यूनिट्स बिकीं।
XUV 3XO – इस मॉडल ने भी अपनी बिक्री को बरकरार रखा, जिसमें 0.36% की मामूली वृद्धि के साथ 9,032 यूनिट्स बिकीं।
Bolero – इस भरोसेमंद SUV की बिक्री में 66.42% की भारी गिरावट आई और इसकी सेल्स सिर्फ 2,747 यूनिट्स तक ही सिमट गई, जबकि पिछले साल इसकी 8,180 यूनिट्स बिकी थीं।
XEV 9e EV – इलेक्ट्रिक कार (Mahindra Electric Car) के तौर पर महिंद्रा XEV 9e EV को ऑफर करती है। मार्केट में नई गाड़ी होने के बावजूद इसकी कुल 2,619 यूनिट्स बिकीं।
BE 6 EV – महिंद्रा बीई 6 ईवी भी कंपनी की नई इलेक्ट्रिक गाड़ी (New Electric Car) है। सिंतबर 2025 में इस कार को कुल 1,701 ग्राहक मिले और मार्केट में इसकी 3.02% की हिस्सेदारी रही।
XUV 400 EV – इस इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री 84.28% तक गिर गई, जो केवल 149 यूनिट्स बिकी। पिछले साल इस गाड़ी को 948 ग्राहक मिले थे।