महिंद्रा थार लोकप्रियता भारतीय बाजार में अलग स्तर की है।ऐसे में अब निर्माता इसके इलेक्ट्रिक अवतर को लाने की भी तैयारी कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक थार को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ गयी है।इस एसयूवी के आगामी सालो में भारत में पेश होने की उम्मीद है।केपटाउन में हुए फ्यूचर स्केप इवेंट में थार का अनावरण किया गया था।
महिंद्रा थार की अपडेट
वर्तमान समय में महिंद्रा थार को तीन डोर वाले अवतार में बेचा जाता है और 2W संस्करण पिछले साल की शुरुआत में लाइन आप में शामिल हुआ था।5 डोर वाली बड़ी थार को 2024 की दूसरी छमाही में पेश की उम्मदी है।कहा गया है की ये इलेक्ट्रिक थार मौजूदा थ्री डोर थार के उप्पर होगी।इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।इसको फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देने का निर्माता के द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा।
डिजाइन
महिंद्रा थार के डिजाइन की कई फोटोज सामने आ गयी है,जिनसे इसकी झलक मिलती है।इससे पता चलता है की गाड़ी में स्क्ररीश एलिमेंट्स को बरकरार रखा जाएगा।चौकोर आकर की एलियड डे टाइम र्निग लाइट्स के आलावा,फ्रंट फेसिया में ग्रिल और ट्रिपल हॉरिजॉन्टल एलईडी लेत स्लेट्स पर थार ई लिखा हुआ है।इसमें अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे।
इंटीरियर के पैमाने पर देखे तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कनेक्टिवि ऑप्शन के साथ और एक आल डिजिटल इंस्टूमेंट कंसोल मिलेगा।इसके आलावा टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा जो की कॉंस्पेट के सामान है।
रेंज और बैटरी
महिंद्रा थार के पैक को लेकर जानकारी सामने नहीं आयी है।लेकिन उम्मीद है की इसमें बड़ा बैटरी पैक प्रदान किया जाएगा जो सिंगल चार्ज में 450 किमी तक की रेंज देने का सामर्थ्य रखेगा।