Mandi Bhav :देशभर की मंडियों में धान और गेहूं की आवक लगातार जारी है। धान के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। अभी ज्यादातर किसानों की फसल खेत में है, इससे पहले ही धान के दामों में उतार चढ़ाव दिख रहा है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब में धान और गेहूं की कीमतों में बदलाव हुआ है।
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में धान की फसल पककर तैयार होने वाली है। कई इलाकों में धान की फसल को बारिश ने भी नुकसान पहुंचाया है। इसी बीच धान के नए दाम जारी हो गए हैं। आइए जानते हैं कहां पर किस धाम पर धान बिक रहा है।
हरियाणा की मंडियों में धान की कीमत
हरियाणा के कैथल में 1509 धान (Paddy Price Haryana) की कीमत में 5 रुपये की तेजी देखने को मिली है। यहां धान के दाम 3190 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। करीब 20000 बैग की आवक हुई है। रतिया में 1509 दान 4 रुपये बढ़कर 3279 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। इंद्री में धान (Haryana Me Dhan ki Kimat) के दाम 3180 पहुंच गए हैं।
नरवाना में कंबाइन से कटे हुए 1509 धान की कीमत 3100 रुपये दर्ज की गई है। टोहाना मंडी में भी कंबाइन से कटे हुए 1509 धान की कीमत 3250 को पार कर चुकी है। करनाल जिले की घरौंडा मंडी में 1509 धान 3125 प्रति क्विंटल पर बिक रहा है।
पानीपत जिले की इसराना मंडी (Israna Mandi Dhan ka Bhav) में 1509 की कीमत 3050 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर चल रही है। टोहाना मंडी में धान 1509 कंबाइन से कटा हुआ 3272 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। करनाल की मंडी में धान की कीमत (Dhan ka Bhav) में मंदी देखने को मिली है। यहां 1509 की कीमत 2700 से लेकर 3050 रुपए तक दर्ज की गई है।
दिल्ली में गेहूं और धान की कीमत
धान की कीमत दिल्ली की नरेला मंडी (Narela Mandi Dhan Rate) में 4000 को पार कर गई है। 1885 किस्म के धाम 4000 प्रति क्विंटल बाइक है। जबकि 1121 धान की कीमत तो 4100 प्रति क्विंटल तक जा चुकी है। वहीं नरेला की अनाज मंडी में 1718 धान 3000 से 3200 प्रति क्विवेंटल तक बिक रहा है।
दिल्ली के नरेला की अनाज मंडी में 1509 धान की कीमत काफी कम चल रही है। कंबाइंड से कटे हुए धान 2300 रुपये तक मंदे बिक चुके हैं। जब की हाथ से कटे हुए धान की कीमत 3100 रुपये तक जा चुकी है। वहीं दिल्ली की मंडी में गेहूं (Gehu ke Daam) की कीमत भी 2800 को पार कर गई है।
उत्तर प्रदेश में धान की कीमत
उत्तर प्रदेश की अनाज मंडी में भी अलग-अलग कीमत चल रही है। उत्तर प्रदेश में जल्द ही धान (UP me Dhan k Daam) की सरकारी खरीद शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर धान पश्चिम के हिस्से में होता है। ऐसे में मथुरा की मंडी में 1509 धान 2700 से लेकर 3000 तक प्रति क्विंटल बिक रहा है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की हापुड़ मंडी में धान की कीमत 2800 से लेकर 3200 रुपये तक पहुंच चुकी है। अन्य जिलों में भी धान की कीमत 2800 से 3200 के रुपए के बीच चल रही है।
पंजाब में क्या चल रहा है धान का भाव
पंजाब में इस बार धान की बहुत सारी फसल बाढ़ में बर्बाद हो गई है। लोगों को बाढ़ ने भारी नुकसान दिया है। पंजाब की संगरूर मंडी में 1509 धान 2800 से लेकर 3100 रुपए तक बिक रहा है। जबकि खनौरी मंडी (Punjab Me Dhan ki kimat) में धान 2900 से लेकर 3300 तक बिका है। सुनाम मंडी में भी धान की कीमत 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक जा चुकी है। बता दें कि फिलहाल मंडियों में ज्यादातर 1509 किस्म का ही धान पहुंचा है जो कि अन्य फसल से पहले पक जाता है।