Maruti Grand Vitara : मारुति सुजुकी कंपनी की कारों को भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में खूब पसंद किया जाता है। युवाओं के बीच मारुति ग्रेंड विटारा का क्रेज सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। इस बेस्ट एसयूवी में कई बेस्ट फीचर्स का फायदा मिलता है। अगर आप भी यह कार लेना चाहते हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि भारतीय बाजार में मारुति ग्रेंड विटारा (Maruti Grand Vitara ) की कीमत कितनी है।
मार्केट में सबसे ज्यादा कारों की सेल करने वाली कंपनी में मारुति का नाम भी टॉप लिस्ट में शामिल हेाता है। इस कंपनी की एक ऐसी ही पॉपुलर एसयूवी (Maruti Grand Vitara Fuel Capacity) ग्रेंड विटारा भी है, जिसे ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता रहा है। बढ़ते क्रेज के चलते भारतीय बाजार में इस गाड़ी की बेस्ट-सेलिंग हेाती है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि मारुति की इस कार की कीमत क्या है और इसमे क्या फीचर्स मिलते हैं।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 10.76 लाख रुपये के आस-पास है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara Price) मिड-साइज सेगमेंट में कई धाकड़ कारों को टक्कर देने वाली है। भारतीय बाजार में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder), स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट जैसी कारों से होने वाला है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की माइलेज
अगर आप मारुति ग्रेंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल (Strong hybrid model of Grand Vitara) को खरीदते हैं, तो इस एसयूवी में आपको 45 लीटर का टैंक मिलता है। अगर आप इस टैंक को फुल कराते हैं तो आसानी से 1200 KM तक का सफर तय कर सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से ये कार एकदम सही है। कंपनी की ओर से सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
बच्चों की सेफ्टी के लिए मिलेंगे ये फीचर्स
इसके साथ ही आपको बता दें कि मारुति ग्रेंड विटारा (Maruti Grand Vitara) में बेहतर ब्रेकिंग सुनिश्चित कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम ESP, ABS और EBD के के साथ ही फ्रंट और रियर दोनों जगह डिस्क ब्रेक्स भी मौजुद हैं और इतना ही नहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स भी मौजुद हैं।
जानिए क्या है ग्रेंड विटारा के फीचर्स
बता दें कि ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara Features) में डेल्टा+ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट जोड़ा गया है। ग्रेंड विटारा का यह वेरिएंट Zeta+ और Alpha+ हाइब्रिड ट्रिम्स की रेंज को मजबूती देता है। जान लें कि यह नया ट्रिम एक डुअल पावरट्रेन सिस्टम के साथ आता है, इसमे आपको एक पावरफुल पेट्रोल इंजन,और लिथियम-आयन बैटरी से कनेक्टिड इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगा।
फीचर्स के तौर पर इस गाड़ी में ड्राइविंग पोजिशन सेट आसान करने के लिए 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (8-way powered driver seat) दी गई है। इसके साथ ही इस एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, जो अब 6AT वेरिएंट्स में आता है। इतना ही नहीं इसमे PM 2.5 एयर प्यूरीफायर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमे कार के भीतर हवा साफ रहती है।
