IMD Weather : देश के विभिन्न राज्यों में अब मौसम करवट बदल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा। इसको लेकर हाल ही में आईएमडी ने अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटे के दौरान उत्तर-पूर्व मानसून के एक्टिव होने से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश (IMD Rain) होगी। विभाग ने कई जगहों पर आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते है उत्तराखंड, यूपी, MP, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश भर में लगभग सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मानसून के जाने के बाद भी अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से तेजी से तापमान कम हो रहा है और ठंड एहसास होने लगा है। पहाड़ों में चल रही तेज सर्द हवाएं अब गलन को बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar Mausam), राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) और मध्य प्रदेश में गुरुवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
हालांकि, हफ्ते के आखिरी तक मौसम में बड़ा बदलाव आने से सर्दी बढ़ेगी और कोहरा छाएगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) और उत्तराखंड के घाटी या ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, IMD ने अगले 36 घंटे तक उत्तर पूर्व मानसून के एक्टिव होने से महाराष्ट्र कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में गरज चमक और आंधी के साथ जोरदार बारिश (IMD Rain Alert) होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) में बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन दो दिन से बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। इससे ठंड बढ़ेगी। वहीं, दिल्ली के साथ एनसीआर तेज हवाएं चलने से अब हवा की क्वालिटी बदतर स्थिति में है। IMD ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं, जिससे प्रदूषण कम हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मौसमी औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कल मौसम साफ रहेगा और तापमान भी सामान्य रहने का अनुमान है।
कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड होगी बारिश –
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) के पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है और अभी से जनवरी वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहता है तो ठंड तेजी से बढ़ेगी। वहीं नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तराखंड के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। खासकर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़. देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तेज हवाएं चलने से शीतलहर का एहसास हो सकता है। जम्मू-कश्मीर के हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। बारिश और बर्फबारी घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो रही है। हालांकि, अब मौसम (Rajasthan Weather) शुष्क रहने से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी भाग में हल्की बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से बारिश हो सकती है, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने राज्य में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। एक हफ्ते में ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे जबरदस्त ठंड का एहसास होगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मौसम (Bihar Ka mausam) साफ बना हुआ है। हालांकि आने वाले दिनों में आसमान में हल्की बादल छा सकते हैं। राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। IMD ने 6 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। फिलहाल, आईएमडी ने पटना (Patna Mausam), दरभंगा, बक्सर, पूसा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर सासाराम, अरवल, बांका और दरभंगा में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। 10 नवंबर तक राज्य में सर्दी और कोहरे की दस्तक हो सकती है।
यूपी में बदलेगा मौसम –
उत्तर भारत (UP Ka Mausam) में गर्मी का सीजन खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मैदानी इलाकों पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि, अब प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। मौसम में हल्के परिवर्तन और सतही हवाओं के बहने से रात और सुबह के वक्त ठंडक बढ़ेगी, लेकिन दिन में धूप-छांव के बीच मौसम काफी सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने 6 और 7 नवंबर को मौसम में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं जताई है।
तमिलनाडु पुदुचेरी में बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत में मौसम (Mausam Update) तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभान ने तमिलनाडु के आज भी 7 जिलों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले गुरुवार और शुक्रवार को मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, अरियालुर और तिरुचिरापल्ली जिलों में मूललाधार बारिश होगी।
