IMD Weather : देश भर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने फरवरी महीने में कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई राज्यों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं अगले एक हफ्ते तक मौसम का हाल कैसा रहेगा।
उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर से बारिश वाला मौसम बन गया है। पहाड़ी राज्यों पर हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है और दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आज सुबह मौसम बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय हल्का और घना कोहरा भी दिखाई दिया।
हालांकि, ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आज न्यूनतम तापमान (Mausam Update) 9 डिग्री तक पहुंचे गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का अनुमान है। दिल्ली में 5 फरवरी से मौसम सामान्य होने की संभावना है और ठंड में कमी आएगी। लेकिन इस बीच बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले एक हफ्ते में मौसम फिर से पलटी मारेगा और हिमालय क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभ आने से मैदानी इलाकों में बारिश शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) समिति उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी
मौसम विभाग (Weather Update) ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 3 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई थी और कल कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। वेस्ट यूपी, मुजफ्फरनगर, मेरठ जैसे कई इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिली। पूरे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की गई है।
9 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam) चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP Mausam) में 5 फरवरी को बहुत ज्यादा कोहरा नजर आ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी को पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 4-5 फरवरी को घना कोहरा दिखेगा।
मौसम विभाग (IMD Weather Update) का अनुमान है कि 8 और 9 फरवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बरसात होगी और पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के इलाकों में जोरदार बरसात हो सकती है।
