IMD Weather Update : देशभर के राज्यों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है जिसकी वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 14 राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
देश के लगभग सभी राज्यों में सर्दी का असर खत्म हो गया है और गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभग ने हाल ही में तेज गर्मी की शुरूआत के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। IMD ने बिहार, झारखंड समेत 14 राज्यों के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया गया है।
इन 14 राज्यों में होगी बारिश –
IMD के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में देश के 14 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (Weather Update) ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बरसात होने के आसार जताए हैं।
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक 11 मार्च और 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की अधिक से अधिक संभावना है। IMD के मुताबिक 11 मार्च से 14 मार्च के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जोरदार बारिश हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक, 11 मार्च से दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। आसमान में यह बादल 14 मार्च तक छाए रहेंगे। इस दौरान अलग अलग शहरों में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, 15 मार्च के बाद से तापमान तेजी से बढ़ौतरी देखने को मिलेगी और लू वाली गर्म हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
यूपी में इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 11 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकी, कल से यूपी के 20 से ज्यादा जिलों का तापमान तेजी से बढ़ेगा। जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, आगरा,मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, अमरोहा, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती और फतेहपुर शामिल हैं।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम –
कल यानी 11 मार्च को मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Mausam) के 5 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बरसात होगी उनमें पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला शुरू –
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में आईएमडी ने 11 मार्च से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। बता दें कि बरसात का सिलसिला 15 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तर काशी शामिल हैं। वहीं, कल देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में भी बरसेंगे बादल –
IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 11 मार्च और 12 मार्च को तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होगी। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और मंडी शामिल हैं। वहीं, कल मनाली में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 11 मार्च को बारिश होने की 100 प्रतिशत संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें अनंतनाग, किश्तवार, पुलवामा, कुपवाड़ा, मुजफ्फराबाद, डोडा और पुंछ जिले शामिल हैं। श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में कल बारिश की किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, कई जिलों में भीषण गर्मी परेशान कर सकती है। राजस्थान के जिन जिलों में लू की चेतावनी है उनमें पिलानी, अलवर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर शामिल हैं। पिलानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
MP में कैसा रहेगा वेदर –
मध्य प्रदेश में कल मौसम विभाग (MP Weather) ने गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा उनमें ग्वालियर, भोपाल, विदिशा, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, दतिया, गुना और रतलाम शामिल हैं। वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
