Aaj ka Mausam : बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है और सुबह शाम फिर से कोहरा नजर आने लगा है। अब एक बार फिर से मौसम खराब होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। हरियाणा के समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
फरवरी का महीना शुरू हो गया है और हरियाणा में मौसम साफ बना हुआ है। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। सुबह के समय हल्क कोहरा नजर आता है लेकिन कुछ ही घंटों में मौसम साफ हो जाता है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब जल्द ही एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। राज्य में न्यूनतम तापमान में औसतन -1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इस बदलाव के चलते सुबह-शाम ठंडी बढ़ गई है।
इस दिन से शुरू होगी बारिश –
कल के मुकाबले आज कई जगहों पर घना कोहर नजर आया है। इस बीच मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 5 से 8 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। लेकिन 10 फरवरी से दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने वाले हैं जिससे 9 फरवरी की रात से ही मौसम बदल जाएगा और 10 फरवरी को राज्य में बादल नजर आने लगेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। वहीं, उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से रात के समय पारा लुढ़केगा।
फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम –
वहीं, बुधवार को फरीदाबाद सबसे गर्म जिला रहा है। यहां 23.06 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। भिवानी में दिन का तापमान 22.5 डिग्री रहा। हरियाणा में रातें ठंडी रही हैं। हिसार (Hisar ka Mausam) राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा है, जहां न्यूनतम पारा गिरकर 4.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से -3 डिग्री कम है, जबकि सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री अंबाला में रिकॉर्ड किया गया है।
चंडीगढ़ में मौसम का हाल –
आज गुरुवार को सुबह चंडीगढ़ में धुंध नजर आई है। हालांकि मौसम विभाग ने वेदर में बड़े बदलाव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के (Chandigarh Mausam) मुताबिक, अब पहाड़ों से समुद्र की तरफ हवाएं चलेंगी, जिससे कोहरा साफ हो जाएगा। हालांकि 10 फरवरी को शहर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है जिसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश –
फरवरी महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। आईएमडी (IMD Weather) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक जोरदार ठंड पड़ेगी और गरज चमक के साथ बारिश भी देखने को मिलेगी।
दिल्ली एनसीआर में इस दिन होगी बारिश –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं चलने की आशंका है। इसके बाद 9-10 फरवरी को एनसीआर के कुछ इलाकों में हवाएं चलेंगी और इस दौरान बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD Mausam) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 319 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।
मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। IMD के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
