Kal Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। सुबह और शाम अब घना कोहरा छाने लगा है और भयंकर ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में बर्फबारी होने और सर्द हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
राजस्थान का मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते दो दिन से राजस्थान के लगभग सभी जिलों में तापमान तेजी से गिर रह है। इसके चलते सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। बुधवार को सर्द हवाएं चलने से मौसम और ठंडा हो गया है। सुबह लोगों को ठंड महसूस हुई है।
राज्य के पूर्वी जिलों, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में सर्दी का जोर और तेज हुआ है। सीकर सहित आस-पास के एरिया में सुबह जगह-जगह पाला जमना शुरू हो गया है। वहीं, कोहरे के कारण उत्तर भारत के शहरों से जयपुर आने वाली कई ट्रेनें में भी देरी हुई है। मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन में पारा और गिरने की संभावना है, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान –
मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार प्रदेश में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 83 प्रतिशत के बीच रही है, जिससे सुबह-शाम भीषण ठंड का एहसास हुआ है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 24.3 डिग्री, सिरोही में 19.5 डिग्री, जयपुर में 22.3 डिग्री, अलवर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 24.8 डिग्री, कोटा में 23.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 27.0 डिग्री, बाड़मेर में 27.9 डिग्री, जैसलमेर में 25.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 24.4 डिग्री, जोधपुर में 25.7 डिग्री, बीकानेर में 23.8 डिग्री, चूरू में 23.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 23.5 डिग्री, नागौर में 24.4 डिग्री, डूंगरपुर में 26.4 डिग्री, सीकर में 20.5 डिग्री, जालौर में 25.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 22.6 डिग्री, करौली में 22.7 डिग्री, दौसा में 23.8 डिग्री और झुंझुनूं में 22.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
राजस्थान के जिलों में न्यूनतम तापमान –
मौसम विभाग (Aaj ka mausam) की लेटेस्ट रिपार्ट के मुताबिक, अजमेर में 12.2 डिग्री, अलवर में 8.6 जयपुर में 11.0 डिग्री, जैसलमेर में 8.8 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, पिलानी में 7.2 डिग्री, कोटा में 12.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बीकानेर में 8.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.3 डिग्री, नागौर में 3.4 डिग्री, जोधपुर में 11.5 डिग्री, बाड़मेर में 13.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.5 डिग्री, माउंट आबू में 6.6 डिग्री, चूरू में 5.8 डिग्री, जालौर में 12.8 डिग्री, सिरोही में 9.3 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 2.6 डिग्री, करौली में 6.9 डिग्री, दौसा में 8.1 डिग्री और झुंझुनूं में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
अगले सात दिनों तक राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan mausam) और पश्चिमी राजस्थान में आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। खासतौर पर उत्तर और शेखावाटी अंचल में ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम सामान्य बना रहेगा।
