IMD Weather : फरवरी का महीना शुरू होते ही देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड छूमंतर हो गई है। पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है जिसकी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार अब एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। दरअसल, 16-17 फरवरी तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं जिकसे चलते कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल –
उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी की विदाई हो गई है। सुबह -शाम हल्की ठंड महसूस होती है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप लोगों को सताने लगी है। तापमान में हो रही तेजी से बढ़ौतरी के चलते अब फरवरी के महीने में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है।
हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम करवट बदलने वाला है और फिर से जोरदार ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग (Mausam Update) ने उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिसके अलग अलग राज्यों में बरसात होगी।
17 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार 13 और 16-17 फरवरी को 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कुछ पहाड़ी राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।
इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा (Punjab Haryana Mausam) और चंडीगढ़ में भी मौसम बदल सकता है। यहां कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
इन राज्यों में ठंड का कहर जारी –
मौसम विभाग (Aaj ka mausam) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। वहीं बिहार (Bihar Mausam), झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा जैसे पूर्वी राज्यों में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। इन राज्यों में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह-शाम हल्का कोहरा रह सकता है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली-NCR (Delhi NCR Ka Mausam) में 11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आ सकता है। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में वेस्टन डिर्स्टबेंस का ज्यादा असर नहीं देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की ठंड और कोहरा बना रहेगा। कुल मिलाकर, मैदानी इलाकों में जहां ठंड कम हो रही है, वहीं वेस्टन डिर्स्टबेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल सकता है।
