IMD Rain Alert : देश के कई राज्यों में अब मानसून की विदाई हो रही है। वहीं कुछ राज्य में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से आने वाले कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग (weather update) ने 20,21,22, 23 और 24 सितंबर को इन राज्यों में गरज चमक के साथ तगड़ी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
इस बार देश में मानसून ने समय से पहले दस्तक दी और लगभग सभी राज्यों में खूब बारिश हुई है। वही पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान जैसे राज्य में बारिश ने कहर बरपाया है। यहां ज्यादातर इलाके बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। अब एक बार फिर तगड़ी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग (kal Ka Mausam) ने 24 सितंबर तक मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) के अनुसार अभी भी कुछ राज्य में मानसून की रफ्तार बरकरार है, जिससे अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला चलेगा।
उत्तरपश्चिम भारत के इन राज्यों होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD weather update) के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है, लेकिन यहां एक बार फिर मानसून की वापसी हो गई है, जिसके चलते 20, 21, 22, 23 और 24 सितंबर को राजस्थान, दिल्ली (Delhi Ka Mausam), हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में अलग-अलग जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है कुछ जिलों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।
उत्तरीपूर्व भारत में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तरी पूर्व भारत के राज्य में मौसम की बात करें तो यहां एक बार फिर मानसून (monsoon update) ने जोर पड़ा है। मौसम विभाग ने मिजोरम, मेघालय मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कई जगहों पर 20 से 24 सितंबर के बीच अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
पूर्वी और मध्य भारत में बरसेंगे बादल –
।
पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी है। यहां एक बार फिर मानसून (monsoon) की वापसी हुई है। और मौसम विभाग ने 24 सितंबर तक गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में विभाग ने मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार, बिहार (Bihar Ka Mausam) सिक्किम, उड़ीसा और विदर्भ में रुक-रुक कर भारी बारिश होने केअसर है। कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश होती। रहेगी इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
पश्चिम भारत के राज्यों में झमाझम बरसात –
पश्चिमी भारत में मौसम की बात करें तो पिछले काफी दिनों से मौसम (Mausam update) सुहावना बना हुआ है। लगातार झमाझम बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग (weather Update) ने गोवा और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में 20 से 24 सितंबर तक मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के की संभावना जताई है।
दक्षिण भारत में होगी बारिश
दक्षिण भारत में भी मानसून (monsoon) में एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, तेलंगाना, यनम, आंध्र प्रदेश कर्नाटक, केरल और रायलसीमा में भी से 24 सितंबर तक कुछ जगह बहुत तेज तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलेंगी।