IMD Weather : देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में अब सर्दी ने विदाई ले ली है और गर्मी ने पसीने छूड़ाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, यूपी, राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग में 23 और 24 फरवरी को 11 राज्यों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे चखब में जानते हैं –
ठंड का सितम अब खत्म हो गया है। जनवरी 2026 में भयंकर ठंड पड़ी थी, लेकिन फरवरी के महीने में गर्मी ने पसीने छूड़ाने शुरू कर दिए हैं। इस बार गर्मियां समय से पहले आई है। इस समय देश के ज्यादातर राज्य में तेजी से तापमान बढ़ रहा है और अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम –
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam) में लगातार पर बढ़ रहा है। गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। अभी से राजधानी में तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से कई राज्यों में अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
मौसम विभाग (IMD Mausam Update) के मुताबिक, 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेशष तेलंगाना, ओडिशा, असम, मघेयालट, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय प्रदेश में बारिश की संभावना है। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
23 और 24 फरवरी को यहां होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा अपडेट के अनुसार, 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उड़ीसा, असम मेघालय, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में गरज-चमक के साथ बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। यहां अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और मौसम कल बना रहेगा। बारिश होने और तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आ सकती है और इन राज्यों में ठंड का एहसास बढ़ेगा।
मौसम विभाग (IMD Weather) ने 24 फरवरी को दिल्ली में शुभ है। हल्की धुंध छाई रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, मौसम साफ रहेगा और दोपहर में तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस मौसम की औसत 4.2 डिग्री ज्यादा है।
यहां होगी भारी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 4:00 वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 रिकॉर्ड किया गया है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना रहा कम दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत हो रहा है। लेकिन धीरे-धीरे यह अपना रास्ता बदलेगा। जिसके कारण तमिलनाडु के दक्षिणी और उत्तरी जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बरसात होगी। मौसम विभाग (Weather Update) की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना कल का कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर तेज से बढ़ रहा है। आज सुबह 5:30 बजे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत कम दबाव के क्षेत्र के रूप में दीक्षा और सुबह 8:30 बजे भी इसी क्षेत्र मेंबना रहा।
राजस्थान में बदलेगा मौसम –
राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) के ज्यादातर हिस्सों में अगले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। IMD ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) की बात करें तो फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लखनऊ, अयोध्या समेत आसपास के जिलों में लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक और रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है।
