kal ka mausam : देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जनवरी में कड़ाके की ठंड के बाद अब फरवरी में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कुछ ही घंटे में मौसम बदल जाएगा। आईएमडी (IMD Weather) ने कई राज्यों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल –
उत्तर भारत के राज्य में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से साफ मौसम के चलते दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अब फिर से ठंड पड़ने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी (IMD Weather) के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार यानी 9 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के मौसम को प्रभावित करेगा, जिसका असर उत्तरी राज्यों पर भी देखने को मिलेगा। अगले तीन दिन तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather), उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में घने काले बादल नजर आएंगे। काफी ऊंचाई वाले मैदानी भागों में जोरदार बारिश भी देखने को मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का हल्का असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के हिस्सों पर भी होगा। अगले 48 घंटे तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं जोरदार बरसात भी हो सकती है। मौसम विभाग (Mausam Update) की ओर से मजबूत मौसमी गतिविधि की चेतावनी जारी नहीं की गई है। फिलहाल बिहार मध्य प्रदेश समिति सभी राज्यों में पछुआ हवा के असर से सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन तापमान बढ़ने की संभावना है। फिलहाल सुबह हल्के से मध्य कोहरा नजर आ सकता है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (weather update) की ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान में अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा। 9 फरवरी से अगले 3 दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे दिन में धूप के साथ तेज पछुआ हवाएं चलने सुबह के समय ज्यादा सर्दी महसूस होने की संभावना जताई है। सोमवार को फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
दिल्ली में फिर से पड़ेगी सर्दी –
मौसम विभाग (IMD Weather) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 9 और 10 फरवरी को आसमान में हल्के बाद नजर आएंगे। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में परिवर्तन होगा हालांकि धूप और हल्की हवाओं के बीच मौसम नॉर्मल रहेगा। तापमान (Delhi temperature) में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में बारिश हो सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
यूपी में कल बदलेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश के मौसम (UP ka Mausam) की बात करें तो यहां पछुवा हवाओं के कारण सुबह-शाम जोरदार सर्दी महसूस हो रही है। लेकिन दिन में चल रही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं धूप को बेहतर साबित नहीं कर पा रही हैं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास काम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की गति अधिक होने की वजह से कोहरे के स्तर में तेजी से कमी आई है और मौसम साफ बना हुआ है।
बिहार में कल मौसम
आईएमडी के ताजा अपडेट (IMD Bihar ka Mausam) के अनुसार, अगले 48 घंटे में बिहार के मौसम में उतार चढ़ाव नजर आ सकता है। दिनभर तेज हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि अधिकतर जिलों में दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग (Mausam Update) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि सोमवार से नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों तक बारिश से मौसम खराब होगा। 11 फरवरी तक पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी के संकेत हैं तो वहीं, मैदानी जिलों में सिर्फ बादलों के बरसने का अनुमान है।
उत्तराखंड (Uttarakhand Weathera) के चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बागेश्वर में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश के साथ फाहे गिरने की संभावना है, जिससे दिन में कोल्ड डे जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो समेत कई इलाकों में बर्फबारी की गति बढ़ सकती है और बारिश से मौसम पूरी तरह खराब हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान कुछ इलाकों में तापमान माइनस और अधिकांश हिस्सों पर 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है।
