IMD Weather : फरवरी महीने की शुरूआत के साथ ही मानों ठंड की विदाई हो चुकी है। जनवरी में ठंड और कोहरे ने खूब कहर बरपाया। लेकिन अब पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है। दिनभर में धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी हुई है और गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज से लेकर 9 फरवरी तक कई राज्यों में भारी बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर भारत के राज्यों में ठंड कम हो गई है। मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ौतरी हुई है और लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली है। लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से कई राज्यों में अभी भी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। अब कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट रही है, तो कई राज्यों में बारिश वाला मौसम बना हुआ है।
मानसून के दौरान 2025 में देशभर में कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई थी और 2026 में भी अच्छी बारिश का सिलसिला चल रहा है। पिछले कई दिनों से विभिन्न राज्यों में बरसात दर्ज की गई है। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश कम हुई है। अब देश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने 7, 8 और 9 फरवरी को देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
सबसे पहले यहां होगी बारिश –
मानसून की शुरुआत इस बार भी हर बार की तरह केरल (kerala monsoon) से ही हुई और राज्य में शानदार बारिश देखने को मिली है। मानसून के बाद भी राज्य में अच्छी बरसात का सिलसिला जारी है। अब केरल में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग (Mausam Update) ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 7, 8 और 9 फरवरी को गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण यहां तापमान गिर सकता है और तेज ठंड पड़ सकती है।
तमिलनाडु में बदलेगा मौसम –
मानसून (Monsoon Update) के दौरान तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश देखने को मिली और जमकर बादल बरसे। अभी भी राज्य में बारिश हो रही है। अब तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 7, 8 और 9 फरवरी को जमकर बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल –
देश भर के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 फरवरी को कई राज्यों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश (MP Mausam), छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में 7, 8 और 9 फरवरी को कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे के लिए भी अलर्ट जारी किया है कि 7, 8 और 9 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे।
