Aaj Ka Mausam: हरियाणा में इन दिनों घना कोहरा और शीतलहर का दौर जारी है। इसके चलते तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
Aaj Ka Mausam (Haryana Update) : हरियाणा में इन दिनों घना कोहरा और शीतलहर का दौर जारी है। इसके चलते तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन-
आज हरियाणा के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कल यानी 21 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट-
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 21 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। वहीं, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा सुबह और रात के समय कोहरा छा सकता है। मौसम अपडेट
पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय –
उन्होंने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 व 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में हवाओं व गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन 2 दिनों में तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।