MCX Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना फिर से सस्ता हो गया है। सोने के दाम मंगलवार को फिर से गिरावट के साथ शुरू हुए हैं। सोना लगातार गिरता जा रहा है, जिससे निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें आ रही हैं।
सोने के दाम मंगलवार को फिर से ढलान पर दिखाई दिए हैं। सोना कुछ ही दिनों में 6 हजार से ज्यादा सस्ता हो चुका है। सोने के दामों में इस गिरावट ने आम उपभोक्ताओं को गुड न्यूज दी है।
लोगों को सोना गिरने से काफी राहत मिली है। सोने के दाम आम तौर पर इतने ज्यादा नहीं गिरते, जितने पिछले कुछ दिनों में गिर गए हैं।
आगे आ सकती है और गिरावट
सोने के दामों में ये गिरावट कोई कुछ पलभर की नहीं है। भविष्य में गिरावट का ग्राफ और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में सोने के दाम (MCX Gold Rate) काफी गिर सकते हैं। सोने के दामों तगड़ी गिरावट आ सकती है। हाल ही में सिटी रिसर्च ने अनुमान लगाया है कि भविष्य में सोना और ज्यादा गिरेगा।
सोना खरीद के लिए अच्छी खबर
सोने में लगातार बढ़ौतरी के बाद लगातार गिरावट सोना खरीदने वालों को खुश कर रही है। उनके लिए अच्छी खबर हैं कि अब वो नीचले स्तर पर सोना खरीद सकते हैं। एमसीएक्स पर सोना 25 रुपये टूटकर 95445 पर ट्रेड कर रहा है। सोने में यह लगातार गिरावट का दर है।
चांदी की भी कम हो गई चमक
सोने के दामों में के साथ साथ सिल्वर में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 28 रुपए की गिरावट के साथ खुली है। इससे इसका भाव 105200 पर जा पहुंचा है। ट्रेड टेंशन कम होने से सेफ हेवन गोल्ड और सिल्वर को नहीं माना जा रहा है। सोने में तेज गिरावट देखने को मिली है।
इंटरनेशनल लेवल पर सोना
सोने के दाम (Gold Rate) 50 डॉलर गिरकर 3275 पर आ गया है। वहीं, चांदी 1 प्रतिशत गिर गई। 36 डॉलर के नीचे दाम पहुंच गए। कच्चे तेल में 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह अब 66 के पास कारोबार कर रहा है।
इस वजह से सोने के दाम गिरे
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की अनुकूल परिस्थितियों के चलते सोने के दामों में गिरावट आई है। व्यापारियों ने सोने में बिकवाली शुरू कर मुनाफावसूलना शुरू कर दिया है। सोने के दाम गिरने का कारण ट्रंप के टैरिफ का बेअसर होना भी है। (01 july gold price )