MCX Gold Price : सोने के दामों में एमसीएक्स पर तगड़ी गिरावट का दौर चलता दिख रहा है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत गिर गई है। सोने के दामों में गिरावट से निवेशकों के चेहरे की चमक कम हो गई है। सोने के दामों में अगले सप्ताह भी बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। इसके पीछे भी वाजिब कारण हैं।
सोने के दामों इस साल अच्छी खासी बढ़ौतरी देखने को मिली है। साल की शुरुआत से लेगर सोना लगातार बढ़त पर रहा है।
परंतु, अब एमसीएक्स पर सोने के दाम काफी तगड़े गिरे हैं। सोने के दामों में इस गिरावट ने आम ग्राहकों को राहत दी है। परंतु, सोने में निवेश करने वालों में खलबली मचा दी है।
क्यों आ गई गिरावट
सोने के दाम गिरने (Sone ka bhav) का कारण अंतरराष्ट्रीय दबाव कम होना है। सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरे हैं। इंटरनेशल लेवल से ही राष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है।
सोना एक कीमती (Sone ke daam) धातु है, जिसके दाम गिरने से या बढ़ने से सब पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। इंटरनेशन लेवल पर टैरिफ का जिन्न शांत है और दूसरी तरफ इरान इजराइल युद्ध भी बंद है।
सोने में निवेशकों की दिखी है रुचि
इस साल सोने में निवेशकों की रुचि दिखाई दी है। निवेशकों की ओर से धड़ाधड़ सोना खरीदा गया है। सोने के दाम निवेशकों की खरीद ने ही इतने बढ़ाए हैं। इस साल 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेश के लिए सोना 7 प्रतिशत ज्यादा खरीदा गया है।
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के कारण आम उपभोक्ता ने बाजार से दूरी बनाई है। सोने के दाम इतने बढ़ गए कि 2025 की पहली तिमाही में आभूषण खरीद 25 प्रतिशत गिर गई। यह 16 साल बाद हुआ है।
सेफ हेवन के नाम से जाना जाता है सोना
सोने को सेफ हेवन के नाम से जाना जाता है। जब कोई सोना (Gold Rate) खरीदता है तो सोने के इतिहास को देखकर ही खरीदता है। जब बाजार में पैसे ढूबने का जोखिम होता है तो बाजार में पूंजी ढूबने से बचाने के लिए लोग अपने धन को सोने में इन्वेस्ट करते हैं।
सोने ने पिछले 11 साल में पॉजिटिव रिटर्न (Gold Return) दिया है। जब भी सोना गिरा है तो गिरावट इतनी बड़ी नहीं आई है कि निवेशकों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हो।
क्या चल रहे हैं एमसीएक्स पर सोने के दाम
एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने के दाम 96988 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। यह शक्रवार की क्लोजिंग का दाम है। सोने के दाम गुरुवार के मुकाबले दो रुपये की गिरावट (gold price) के साथ बंद हुए हैं।
वहीं, 16 जून को सोना 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। यहां से सोने के दाम (Gold Rate Update) अच्छी बढ़ौतरी के बाद गिरे हैं। सोने के दाम कुछ ही दिनों में 4 हजार के करीब गिर गए हैं। यह सोने में तगड़ी गिरावट है।
अगले सप्ताह रहेगा ये हाल
सोने के निवेशक रविंद्र सैनी का मानना है कि सोने के दाम (Gold Price) अगले महीने में उतार चढ़ाव में रह सकते हैं। 6 जुलाई से मांगलिक कार्य समाप्त हो रहे हैं, जिससे सर्राफा बाजार में खरीदारी कम होने से एमसीएक्स पर भी असर दिख सकता है।
दूसरी ओर 9 जुलाई को टैरिफ की मियाद भी खत्म हो रही है। इससे टैरिफ पर अगर व्यापारिक समझोत सही नहीं होते है तो 9 जुलाई से दाम बढ़ने शुरू हो सकते हैं। ( 7 july gold price )
