MCX Gold Rate : सोने के दामों में अचानक से तेजी आई है। सोने के दामों में आई इस तेजी ने निवेशकों की मौज कर दी है। सोना इस साल वैसे भी निवेशकों के लिए कुल मिलाकर लक्की साबित हुआ है। एमसीएक्स पर सोने के दाम इस साल में 99,358 रुपये पर पहुंच चुके हैं।
सोना एक कीमती धातु है, जिसके दाम रोजाना ही कम ज्यादा होते हैं। सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार, इंटरनेशनल ट्रेड, वैश्विक टैरिफ नीति और ग्लोबल मांग आदि चीजों पर निर्भर करते हैं। सोने के दाम कम ज्यादा होना आम बात है। परंतु, इस साल सोने के दाम आम चाल से नहीं बढ़े हैं।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय टैरिफ वॉर है। इसी वजह से सोना लगातार बढ़ता गया है। सोने के दाम (Gold Rate) वैश्विक स्तर पर ही बढ़े हैं। इंटरनेशन बाजार में अभी अनिश्चित्ता का माहौल जारी है।
इसी वजह से निवेशक अपने पॉर्टफोलियो में सोने को अच्छी खासी तवज्जो दे रहे हैं। इससे सोने की मांग बनी हुई है और सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ रहे हैं।
बढ़ गई निवेशकों की मांग
सोने के दामों (MCX Gold Rate) में बढ़ौतरी का एक कारण सोने में निवेशकों की मांग भी है। देश में 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेश के लिए सोने का हिस्सा 7 प्रतिशत बढ़ गया है।
दूसरी ओर आम उपभोक्ता सोने से दूर हुए हैं। सोना खरीद 2025 की पहली तिमाही में आभूषण की कैटेगरी में 25 प्रतिशत कम हुई है। ऐसा सोने में 16 साल बाद हुआ है।
सर्राफा बाजार में कम हुई है सोने की कीमत
बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने के भाव (Gold Rate) में बड़ी गिरावट दिखी है। मंगलवार की तुलना में सोने के दाम (Gold Rate) 660 रुपये कम हुए हैं। 24 कैरेट सोने के दाम 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 89,300 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं।
एमसीएक्स पर सोने ने लगाई तगड़ी छलांग
एमसीएक्स पर सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी देखी गई है। बुधवार को सोना 95,287 रुपये पर खुला। जबकि कल सोना 95,143 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोना एक बार तो कम होकर 95000 हजार पर चला गया था, परंतु इसके बाद कीमतें बढ़कर 95842 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई।
जबकि 15 मई को सोने के दाम 90,890 पर पहुंच गए थे। कुछ ही दिनों में सोने के दामों में 4952 रुपये की वृद्धि हुई है। दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर सोना 95,752 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। कल के मुकाबले यहां 609 रुपये यानी 0.64% की वृद्धि हुई है।